{"_id":"6b032a3190d1699a7700905e","slug":"video-action-will-taken-against-consuming-alcohol-on-road-during-wedding-celebrations-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शादी समारोह में सड़क पर शराब पीने पर वालों पर होगी कार्रवाई, पुलिस चलाएगी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शादी समारोह में सड़क पर शराब पीने पर वालों पर होगी कार्रवाई, पुलिस चलाएगी अभियान
आगरा में शादी-विवाह के सीजन में मैरिज होम और अन्य समारोह स्थलों के आसपास सार्वजनिक रूप से शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस विशेष अभियान चलाएगी। नगर जोन के थाना प्रभारियों को ऐसे लोगों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस उपायुक्त नगर जोन रविंद्र कुमार ने निर्देश दिए हैं कि मैरिज होम के आसपास खड़े वाहनों में बैठकर अथवा सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने वालों पर नजर रखी जाए। इसके लिए शाम के समय पैदल गश्त के दौरान विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। डायल-112 के वाहनों और थानों की दोपहिया चीता मोबाइल को लगातार भ्रमणशील रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शराब सेवन के लिए चिन्हित स्थानों पर विशेष निगरानी कर सार्वजनिक शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।