{"_id":"6acba123ea7d0d8d91008e70","slug":"video-34-days-of-digital-torture-cybercriminals-swindle-7274-lakh-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 34 दिन तक किया बुजुर्ग को टॉर्चर, 72.74 लाख रुपये ऐंठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 34 दिन तक किया बुजुर्ग को टॉर्चर, 72.74 लाख रुपये ऐंठे
हेलो...पुलिस लाइन से बोल रहा हूं। एटीएस वाले तुमसे बात करेंगे। तुम्हारी आईडी से कर्नाटक में आतंकवादियों का बैंक खाता खुला है। फोन लाइन पर बुजुर्ग विनोद कुमार श्रीवास्तव थे, सुनते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बस, उनके इसी डर का फायदा साइबर अपराधियों ने उठाया। उन्हें 34 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 72.74 लाख रुपये ऐंठ लिए। प्राथमिकी के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। कानपुर नगर निगम से सेवानिवृत्त लेखाकार विनोद कुमार श्रीवास्तव सिकंदरा में रहते हैं। घटना की शुरुआत 21 अगस्त को हुई। एक अनजान नंबर से उनकी मोबाइल पर कॉल आई। रिसीव करते ही फोन करने वाले ने खुद को आगरा पुलिस लाइन से जुड़ा बताया और कहा कि एटीएस के अधिकारी तुरंत बात करना चाहते हैं। इसके बाद शुरू हुआ मानसिक उत्पीड़न और खौफ का सिलसिला। बुजुर्ग ने बताया कि उन पर आरोप लगाया गया कि उनके आधार कार्ड पर कर्नाटक के आईसीआईसीआई बैंक में आतंकवादियों का एक खाता खुला है, जिसमें 3.50 करोड़ रुपये आए हैं और इसके एवज में उन्हें 35 लाख रुपये का कमीशन मिला है। उन्होंने कमीशन लेने से इन्कार किया तो एटीएस बने अधिकारी ने ऐसा डराया कि वह तर्क-वितर्क करना भूल गए। जेल भेजने, एनकाउंटर करने और संपत्ति जब्त करने की धमकियां दी गईं। खौफ के इसी माहौल में आरोपियों ने उनकी एफडी तुड़वाकर सारी रकम बचत खाते में ट्रांसफर कराई, फिर अलग-अलग खातों के जरिये कुल 72,74,900 रुपये ऐंठ लिए। 27 अगस्त से 18 सितंबर के बीच मित्तल ट्रेडिंग के खाते में 22.80 लाख, ऑटोटेक एंटरप्राइजेज में 3.51 लाख, अर्बन कबाड़ सॉल्यूशंस एलएलपी में 30.40 लाख और कैफे बक्स के खाते में 16.03 लाख रुपये भेजे गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।