{"_id":"675dbd92829e2fe5130e8fb0","slug":"jackal-attacked-found-dead-on-canal-bank-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-128711-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सियार ने किया था हमला, नहर किनारे मृत मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सियार ने किया था हमला, नहर किनारे मृत मिला
भोगांव (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के आलीपुर खेड़ा में पांच लोगों पर हमला कर घायल कर देने वाला जंगली जानवर सियार निकला। शनिवार सुबह तालाब के किनारे उसे मृत अवस्था पाया गया। इससे इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली। इधर, वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर वैक्सीन भी लगवाई।
शुक्रवार को सुबह टहलने जा रहे गांव आलीपुर पट्टी निवासी पूर्व प्रधान सूरज सिंह राजपूत पर जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया था। उन्हें बचाने आए गांव के ही रिंकू को भी घायल कर दिया। शाम को मानिकपुर निवासी सुखेंद्र शाक्य को खेत पर जाते समय तथा गांव कमलपुर निवासी कौशल किशोर पांडेय व इसी गांव के रजत तिवारी को भी जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया था। इसकी जानकारी शनिवार की सुबह वन विभाग को लगी। सूचना के आधार पर वन क्षेत्र अधिकारी विनीत मिश्रा की टीम ने सभी घायलों के घर जाकर उनकी कुशलक्षेम ली। पीएचसी पर ले जाकर वैक्सीन लगवाई। वन क्षेत्र अधिकारी विनीत मिश्रा ने बताया कि हमला करने वाला जानवर सियार निकला। उसका शव भी नहर किनारे मिला है। अमूमन जंगली जानवर विक्षिप्त होने पर ही हमले करता है। सियार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।