{"_id":"6aa2efa72d5659a6ea093c25","slug":"gas-pipeline-ruptured-during-metro-construction-work-in-agra-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में गैस पाइप लाइन टूटी: मेट्रो खुदाई के दाैरान क्षतिग्रस्त, सप्लाई बंद; सुबह हो सकती है शहर में किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में गैस पाइप लाइन टूटी: मेट्रो खुदाई के दाैरान क्षतिग्रस्त, सप्लाई बंद; सुबह हो सकती है शहर में किल्लत
Thu, 10 Sep 2026 11:28 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:28 PM IST
सार
आगरा में मेट्रो निर्माण कार्य के दाैरान गुरुवार रात गैस पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते गैस सप्लाई बंद कर दी गई। माैके पर टीम मरम्मत कार्य में जुटी है। सुबह शहर में पाइप लाइन गैस सप्लाई बाधित हो सकती है।
विज्ञापन
गैस लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद बंद कर दिया रास्ता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से कालिंदी विहार तक मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर निर्माण में खुदाई के दौरान बृहस्पतिवार रात 9 बजे टेढ़ी बगिया से सिकंदरा तक पीएनजी सप्लाई करने वाली गेल की 8 इंच की स्टील पाइपलाइन टूट गई है। इसके चलते रात से ही शहर में पाइप लाइन गैस की सप्लाई बंद है। शुक्रवार सुबह शहर के औद्योगिक, घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं की गैस सप्लाई बाधित हो सकती है।
रात में गेल गैस की टीमों ने क्षतिग्रस्त लाइन पर काम शुरू कर दिया था। ग्रीन गैस के अधिकारियों ने बताया कि उनकी घरेलू और व्यवसायिक सप्लाई क्षतिग्रस्त लाइन से होती थी। प्रतिदिन 2 लाख एससीएम गैस की खपत है। 70 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। मरम्मत टीम रात में ही मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सुरक्षा कारणों से, आगे की लाइन से गैस पूरी तरह निकलने के बाद ही फॉल्ट की मरम्मत होगी। अधिकारियों के अनुसार, यदि फॉल्ट छोटा हुआ तो रात में ही लाइन ठीक कर ली जाएगी। वहीं, डैमेज बड़ा होने की स्थिति में शुक्रवार सुबह उपभोक्ताओं को पाइप से गैस नहीं मिल सकेगी। एहतियात के तौर पर रात में ही मौके पर पुलिस और अन्य संबंधित टीमें भी पहुंच गईं, ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके।