{"_id":"6abcfd0b143a7a028302fb96","slug":"video-one-kilogram-of-heroin-recovered-from-drug-smugglers-in-moga-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"मानसा से ट्रैक्टर पर सवार होकर मोगा पहुंचे नशा तस्कर, स्पीकर बॉक्स खोलते ही निकली एक किलो हेरोइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसा से ट्रैक्टर पर सवार होकर मोगा पहुंचे नशा तस्कर, स्पीकर बॉक्स खोलते ही निकली एक किलो हेरोइन
नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोगा पुलिस के CIA स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मानसा से ट्रैक्टर पर सवार होकर मोगा पहुंचे नशा तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक किलो हेरोइन बरामद हुई है। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए हेरोइन को ट्रैक्टर की छतरी पर लगे स्पीकर बॉक्स में छिपा रखा था। पुलिस ने नशे की तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा लाल रंग का स्वराज-855 ट्रैक्टर भी कब्जे में लिया है। पूछ ताछ के दोहरान मुख आरोपी को भी किया गिरफ्तार ।डीएसपी एनडीपीएस राजेश कौशल ने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA स्टाफ की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हरपाल सिंह उर्फ बब्बू निवासी मानसा अपने पिता जरनैल सिंह तथा बलराम कुमार उर्फ बब्बलू और हीरा लाल उर्फ हीरा के माध्यम से विभिन्न जिलों में हेरोइन की सप्लाई करवाता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मोगा की नई दाना मंडी में छापेमारी की। वहां तीन आरोपी लाल रंग के स्वराज-855 ट्रैक्टर पर सवार होकर किसी व्यक्ति को हेरोइन की खेप देने के लिए इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर जरनैल सिंह, बलराम कुमार उर्फ बब्बलू और हीरा लाल उर्फ हीरा को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान ट्रैक्टर की छतरी पर लगे स्पीकर बॉक्स से एक किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने थाना सिटी में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में सामने आया कि हरपाल सिंह उर्फ बब्बू इस पूरे नशा तस्करी नेटवर्क को चला रहा था। पुलिस ने उसे भी मामले में नामजद कर गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अपने पिता और अन्य साथियों के जरिए अलग-अलग जिलों में हेरोइन की सप्लाई करवाता था। फिलहाल चारों आरोपियों को मोगा अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस को दो दिन का रिमांड मिला है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान नशा सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई के स्रोत को लेकर और खुलासे होने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।