{"_id":"6af9dd2e1f28858dfb08e2ab","slug":"video-5-dead-in-a-horrific-collision-between-a-pickup-truck-and-a-cruiser-on-the-fazilka-ferozepur-highway-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर पिकअप और क्रूजर की भीषण टक्कर, 5 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर पिकअप और क्रूजर की भीषण टक्कर, 5 की मौत
फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर रविवार रात गांव बहक खास के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रही क्रूजर गाड़ी की पिकअप वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं, जबकि नौ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रूजर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
शादी समारोह से लौट रहा था 13 लोगों का परिवार
मृतकों के रिश्तेदार संदीप सिंह ने बताया कि उनका परिवार जलालाबाद के गांव टिवाना का रहने वाला है। परिवार के करीब 13 सदस्य क्रूजर गाड़ी में सवार होकर फाजिल्का के गांव करनीखेड़ा में अपने चाचा के बेटे की शादी में शामिल होने गए थे। रविवार रात समारोह से वापस लौटते समय गांव बहक खास के पास उनकी गाड़ी की पिकअप से टक्कर हो गई।
टक्कर से क्रूजर गाड़ी के उड़े परखच्चे
हादसा इतना भीषण था कि क्रूजर गाड़ी का अगला और बीच का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी में सवार कई लोग अंदर ही फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
संदीप सिंह के अनुसार, हादसे में उनके परिवार के दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हुई है। इनमें उनका भतीजा, भतीजी, परिवार की माता और गाड़ी का चालक शामिल हैं। वहीं, शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हुई है, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा नौ लोग घायल हुए हैं।
सड़क सुरक्षा फोर्स ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया और हाईवे पर यातायात को सुचारु करवाया। सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज आत्माराम ने बताया कि घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को भी दे दी गई है।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी
आत्माराम ने हादसे को बेहद दर्दनाक बताया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में कई लोगों की जान गई है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
वहीं, सरकारी अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. एरिक एडिसन ने भी हादसे की पुष्टि की है। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।