Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Five people died in a severe collision between a pickup and a Cruiser on Ferozepur highway in Fazilka

फाजिल्का में भीषण हादसा: फिरोजपुर हाईवे पर पिकअप और क्रूजर की भीषण टक्कर, पांच लोगों की मौत, नौ घायल

Sun, 15 Nov 2026 09:48 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, फाजिल्का (पंजाब)
अमर उजाला नेटवर्क, फाजिल्का (पंजाब) Published by: Akash Dubey Updated Sun, 15 Nov 2026 09:48 PM IST
सार

परिवार जलालाबाद के गांव टिवाना का रहने वाला है। सभी 13 सदस्य क्रूजर गाड़ी में सवार होकर फाजिल्का के गांव करनीखेड़ा में अपने चाचा के बेटे की शादी में शामिल होने गए थे। वापस लौटते समय उनकी गाड़ी पिकअप से टकरा गई।

विज्ञापन
Five people died in a severe collision between a pickup and a Cruiser on Ferozepur highway in Fazilka
फाजिल्का में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर रविवार रात गांव बहक खास के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रही क्रूजर गाड़ी की पिकअप वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं, जबकि नौ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रूजर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


शादी समारोह से लौट रहा था 13 लोगों का परिवार
मृतकों के रिश्तेदार संदीप सिंह ने बताया कि उनका परिवार जलालाबाद के गांव टिवाना का रहने वाला है। परिवार के करीब 13 सदस्य क्रूजर गाड़ी में सवार होकर फाजिल्का के गांव करनीखेड़ा में अपने चाचा के बेटे की शादी में शामिल होने गए थे। रविवार रात समारोह से वापस लौटते समय गांव बहक खास के पास उनकी गाड़ी की पिकअप से टक्कर हो गई।
विज्ञापन


टक्कर से क्रूजर गाड़ी के उड़े परखच्चे
हादसा इतना भीषण था कि क्रूजर गाड़ी का अगला और बीच का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी में सवार कई लोग अंदर ही फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप सिंह के अनुसार, हादसे में उनके परिवार के दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हुई है। इनमें उनका भतीजा, भतीजी, परिवार की माता और गाड़ी का चालक शामिल हैं। वहीं, शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हुई है, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा नौ लोग घायल हुए हैं।

सड़क सुरक्षा फोर्स ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया और हाईवे पर यातायात को सुचारु करवाया। सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज आत्माराम ने बताया कि घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को भी दे दी गई है।


पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी
आत्माराम ने हादसे को बेहद दर्दनाक बताया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में कई लोगों की जान गई है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, सरकारी अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. एरिक एडिसन ने भी हादसे की पुष्टि की है। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed