{"_id":"6abca3993dd07e267502a40f","slug":"video-a-car-rammed-into-a-motorcycle-and-dragged-it-for-four-kilometers-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, चार किलोमीटर तक घसीटती ले गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, चार किलोमीटर तक घसीटती ले गई
गोवर्धन। अड़ींग बाईपास के समीप मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मथुरा की ओर से आ रही स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल कार के अगले हिस्से में फंस गई। इसके बाद कार सवार बाइक को करीब चार किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। हादसे में बाइक के पास खड़ा युवक चोटिल हो गया, जबकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार अड़ींग निवासी धर्मेंद्र पुत्र बालकिशन किसी काम से अड़ींग बाईपास पर आया था। उसने एक दुकान के समीप अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी कर दी थी। इसी दौरान तलैया मोहल्ला निवासी छोटू पुत्र रमेश मोटरसाइकिल के पास खड़ा था। तभी मथुरा की ओर से तेज गति से आ रही कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छोटू को चोट आई और मोटरसाइकिल कार के बोनट के अंदर फंस गई। बताया गया कि टक्कर के बाद भी कार सवारों ने वाहन नहीं रोका और फंसी मोटरसाइकिल को करीब चार किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। पाली ब्राह्मण पेट्रोल पंप के समीप कार को छोड़कर कार सवार मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर अड़ींग पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस कार सवारों की तलाश में जुटी हुई है। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।