{"_id":"6abcaec3f0f8a023040d192e","slug":"video-harmeet-singh-khai-has-assumed-the-office-of-chairman-of-the-ferozepur-city-market-committee-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरमीत सिंह खाई ने संभाला मार्केट कमेटी फिरोजपुर शहर के चेयरमैन का पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरमीत सिंह खाई ने संभाला मार्केट कमेटी फिरोजपुर शहर के चेयरमैन का पद
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से मार्केट कमेटी फिरोजपुर शहर के नवनियुक्त चेयरमैन हरमीत सिंह खाई की ताजपोशी करवाई गई। इस मौके पर फिरोजपुर शहरी हलके के विधायक रणबीर सिंह भुल्लर सहित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पहुंचकर हरमीत सिंह खाई को बधाई दी और उन्हें चेयरमैन की कुर्सी पर बैठाया।
हरमीत सिंह खाई ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को पेश आ रही समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हरमीत सिंह खाई की कार्यप्रणाली और सेवाओं को देखते हुए उन्हें चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर मार्केट कमेटी कर्मचारियों ने गुलदस्ते देकर सम्मानित किया, जबकि फूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टरों ने भी उनका मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।