{"_id":"6a901311752827412e07247b","slug":"video-jasveer-singh-from-jeera-hits-the-jackpot-on-raksha-bandhan-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर जीरा के जगसीर सिंह की निकली लॉटरी, मिला एक लाख रुपये का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर जीरा के जगसीर सिंह की निकली लॉटरी, मिला एक लाख रुपये का इनाम
फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा के गांव खंडूर निवासी जगसीर सिंह के लिए इस बार रक्षा बंधन का त्योहार बेहद लक्की साबित हुआ। त्योहार के अवसर पर जगसीर सिंह ने लॉटरी का टिकट खरीदा था, जिसमें उसका एक लाख रुपये का इनाम निकला। इनाम निकलने की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल बन गया। जगसीर ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके लिए एक लाख रुपये की राशि काफी बड़ी रकम है। उसने बताया कि वह इनाम की धनराशि से अपनी उधारी चुकता करेगा, जिससे उस पर आर्थिक बोझ कुछ कम होगा। जगसीर ने कहा कि रक्षा बंधन का त्योहार उसके लिए बेहद शुभ और यादगार बन गया है। स्थानीय लोगों ने भी उसे इनाम निकलने पर बधाई दी। लाटरी के स्टाल पर ढोल बजाए और लड्डू खिलाकर जगसीर का मुंह मीठा कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।