फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Womens T20 Asia Cup 2026: India, Sri Lanka Lead Title Race, All you need to know about eight-team tournament

आज से महिला टी20 एशिया कप: भारत-पाकिस्तान महामुकाबला 5 सितंबर को दुबई में; कौन सी टीम खिताब की प्रबल दावेदार?

Fri, 28 Aug 2026 02:36 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई / नई दिल्ली।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई / नई दिल्ली। Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 28 Aug 2026 02:36 AM IST
सार

महिला टी20 एशिया कप 2026 का आगाज आज से दुबई में होगा, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश के साथ चार एसोसिएट टीमें  भी हिस्सा लेंगी। भारत को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, जबकि मौजूदा चैंपियन श्रीलंका भी शानदार फॉर्म के साथ टूर्नामेंट में उतरेगा।

विज्ञापन
Womens T20 Asia Cup 2026: India, Sri Lanka Lead Title Race, All you need to know about eight-team tournament
महिला टी20 एशिया कप 2026 - फोटो : @ACCMedia1

विस्तार

महिला टी20 एशिया कप 2026 का आगाज आज से यूएई के दुबई में होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के अलावा इंडोनेशिया, हांगकांग चीन, थाईलैंड और मेजबान यूएई भी खिताब के लिए मैदान में पूरी ताकत झोंकेंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा। भारत को प्रतियोगिता का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, जबकि मौजूदा चैंपियन श्रीलंका की टीम भी शानदार फॉर्म के साथ टूर्नामेंट में पहुंची है। पाकिस्तान और बांग्लादेश उलटफेर करने की क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन

Womens T20 Asia Cup 2026: India, Sri Lanka Lead Title Race, All you need to know about eight-team tournament
महिला टी20 एशिया कप 2026 - फोटो : @ACCMedia1
28 अगस्त से 13 सितंबर तक चलेगा टूर्नामेंट
महिला टी20 एशिया कप में कुल 15 मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें 12 लीग मैच, दो सेमीफाइनल और एक फाइनल शामिल है। ग्रुप चरण के मुकाबले 28 अगस्त से आठ सितंबर तक होंगे और इस दौरान हर दिन एक मैच खेला जाएगा। इसके बाद पहला सेमीफाइनल 10 सितंबर और दूसरा सेमीफाइनल 11 सितंबर को होगा। खिताबी मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दुबई में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Womens T20 Asia Cup 2026: India, Sri Lanka Lead Title Race, All you need to know about eight-team tournament
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : Twitter
भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में
आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है।
  • ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, हांगकांग चीन और थाईलैंड
  • ग्रुप बी: बांग्लादेश, श्रीलंका, यूएई और इंडोनेशिया
ग्रुप चरण में प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से एक-एक मुकाबला खेलेगी। दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। यह दूसरी बार है जब महिला एशिया कप के टी20 प्रारूप में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। 2022 में टूर्नामेंट में सात टीमें थीं, जबकि 2024 में एक और टीम के जुड़ने के बाद संख्या आठ हुई थी।
विज्ञापन

चार एसोसिएट टीमों ने ऐसे बनाई जगह
इंडोनेशिया, हांगकांग चीन, थाईलैंड और यूएई ने 2026 महिला प्रीमियर कप के जरिए एशिया कप में जगह बनाई है। 18 टीमों वाले प्रीमियर कप में इन चारों टीमों ने अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया और फिर क्वार्टर फाइनल जीतकर एशिया कप के लिए क्वालिफाई किया। इंडोनेशिया के लिए यह महिला एशिया कप में पहली उपस्थिति होगी। वहीं हांगकांग की टीम 2012 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट में वापसी कर रही है।

Womens T20 Asia Cup 2026: India, Sri Lanka Lead Title Race, All you need to know about eight-team tournament
महिला टी20 एशिया कप 2026 - फोटो : @ACCMedia1
भारत का दबदबा, श्रीलंका मौजूदा चैंपियन
महिला टी20 एशिया कप में भारत का अब तक दबदबा रहा है। टी20 प्रारूप में खेले गए पांच संस्करणों में भारत ने तीन बार खिताब जीता है। हालांकि, दो मौकों पर उसे फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। 2018 में बांग्लादेश ने भारत को हराकर खिताब जीता था, जबकि 2024 में श्रीलंका ने भारत को मात देकर पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब भारत की नजरें खिताब वापस हासिल करने पर होंगी।

Womens T20 Asia Cup 2026: India, Sri Lanka Lead Title Race, All you need to know about eight-team tournament
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
पांच सितंबर को भारत-पाकिस्तान महामुकाबला
टूर्नामेंट के सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत शामिल है। दोनों टीमें पांच सितंबर को आमने-सामने होंगी। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का पाकिस्तान पर दबदबा रहा है। दोनों के बीच खेले गए 17 मुकाबलों में भारत ने 14 में जीत दर्ज की है। हालांकि, टी20 क्रिकेट में एक खराब दिन भी समीकरण बदल सकता है।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी टूर्नामेंट से पहले साफ किया कि उनकी टीम किसी एक प्रतिद्वंद्वी पर विशेष ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि टीम का लक्ष्य किसी विशेष टीम को लेकर सोचने के बजाय अच्छा क्रिकेट खेलना है। हरमनप्रीत के मुताबिक पिछले दो-तीन वर्षों में एशियाई टीमों के स्तर में काफी सुधार हुआ है और इस वजह से प्रतियोगिता चुनौतीपूर्ण रहने वाली है।

Womens T20 Asia Cup 2026: India, Sri Lanka Lead Title Race, All you need to know about eight-team tournament
महिला टी20 एशिया कप 2026 - फोटो : @ACCMedia1-ICC
श्रीलंका और बांग्लादेश की टक्कर भी अहम
छह सितंबर को मौजूदा चैंपियन श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मुकाबला होगा। इस मैच पर भी नजरें रहेंगी। टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में श्रीलंका का बांग्लादेश के खिलाफ रिकॉर्ड मजबूत है। दोनों टीमों के बीच 16 मुकाबलों में श्रीलंका ने 13 मैच जीते हैं। श्रीलंका इस साल शानदार फॉर्म में है। उसने 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 10 जीत हासिल की हैं। टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज 2-1 से जीती, बांग्लादेश को 3-0 से हराया और पाकिस्तान के खिलाफ भी 2-1 से सीरीज अपने नाम की।

Womens T20 Asia Cup 2026: India, Sri Lanka Lead Title Race, All you need to know about eight-team tournament
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर - फोटो : ANI
भारत पसंदीदा, लेकिन हालिया फॉर्म चिंता का विषय
भारत को टूर्नामेंट का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है, हालांकि उसकी हालिया टी20 फॉर्म बहुत प्रभावशाली नहीं रही है। भारत ने इस साल खेले 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में नौ मैच गंवाए हैं। इसके बावजूद टीम की गहराई और बड़े टूर्नामेंटों का अनुभव उसे बाकी टीमों से आगे रखता है। भारतीय टीम की नजरें खास तौर पर हालिया निराशाजनक टी20 विश्व कप अभियान से सबक लेकर बेहतर प्रदर्शन करने पर होंगी। हरमनप्रीत ने कहा कि पिछली प्रतियोगिताओं में मिले अनुभव टीम के लिए उपयोगी साबित होंगे और खिलाड़ी यहां अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे।

Womens T20 Asia Cup 2026: India, Sri Lanka Lead Title Race, All you need to know about eight-team tournament
फातिमा सना - फोटो : ICC
पाकिस्तान के सामने वापसी की चुनौती
  • पाकिस्तान के लिए टूर्नामेंट आसान नहीं रहने वाला है। टीम हाल में लगातार दो टी20 सीरीज गंवा चुकी है।
  • उसे वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ हार मिली।
  • जून में हुए टी20 विश्व कप में भी पाकिस्तान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और टीम अपने पांच में से चार मुकाबले हार गई थी।
  • इससे पहले फरवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी उसे हार का सामना करना पड़ा था।
  • हालांकि, पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने भारत के खिलाफ मुकाबले को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया है।
  • उनका कहना है कि टीम भारत के खिलाफ मैच का आनंद लेना चाहती है और निडर क्रिकेट खेलेगी।
  • फातिमा सना के मुताबिक टी20 क्रिकेट में उस दिन जो टीम बेहतर खेलती है, जीत उसी की होती है।
  • उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान की खिलाड़ी दुबई की परिस्थितियों से परिचित हैं और टीम के पास ऐसी बल्लेबाज हैं जो इन परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं।

Womens T20 Asia Cup 2026: India, Sri Lanka Lead Title Race, All you need to know about eight-team tournament
निगार सुल्ताना - फोटो : ICC
बांग्लादेश के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी
बांग्लादेश ने इस साल टी20 क्रिकेट में मिश्रित प्रदर्शन किया है। टीम ने टी20 विश्व कप क्वालिफायर में अपने सभी सात मुकाबले जीते थे, लेकिन उसके बाद खेले गए 12 मैचों में उसे आठ में हार मिली। ऐसे में बांग्लादेश के लिए ग्रुप बी में श्रीलंका के साथ मुकाबला बड़ी चुनौती होगा। टीम को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए निरंतर प्रदर्शन करना होगा।

Womens T20 Asia Cup 2026: India, Sri Lanka Lead Title Race, All you need to know about eight-team tournament
हरमनप्रीत कौर - फोटो : BCCI Women (X)
क्या भारत ट्रॉफी वापस हासिल करेगा?
महिला टी20 एशिया कप 2026 में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भारत 2024 में गंवाया खिताब वापस हासिल कर पाएगा। कागज पर भारत सबसे मजबूत टीमों में है, लेकिन इस साल उसकी टी20 फॉर्म चिंता पैदा करती है। दूसरी ओर श्रीलंका मौजूदा चैंपियन होने के साथ इस साल बेहतर फॉर्म में है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के पास भी बड़े मुकाबलों में उलटफेर करने की क्षमता है, जबकि चार एसोसिएट टीमों के प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी। टूर्नामेंट का प्रारूप ऐसा है कि ग्रुप चरण में एक भी चूक भारी पड़ सकती है। इसलिए 28 अगस्त से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में सिर्फ बड़े नाम ही नहीं, बल्कि युवा और उभरती हुई प्रतिभाएं भी खिताब की दौड़ का रुख तय कर सकती हैं।

Womens T20 Asia Cup 2026: India, Sri Lanka Lead Title Race, All you need to know about eight-team tournament
महिला टी20 एशिया कप 2026 - फोटो : @ACCMedia1

महिला टी20 एशिया कप 2026 का पूरा कार्यक्रम

मैच तारीख मुकाबला
मैच 1 28 अगस्त थाईलैंड vs हांगकांग चीन
मैच 2 29 अगस्त श्रीलंका vs यूएई
मैच 3 30 अगस्त भारत vs थाईलैंड
मैच 4 31 अगस्त बांग्लादेश vs इंडोनेशिया
मैच 5 1 सितंबर पाकिस्तान vs थाईलैंड
मैच 6 2 सितंबर श्रीलंका vs इंडोनेशिया
मैच 7 3 सितंबर भारत vs हांगकांग चीन
मैच 8 4 सितंबर यूएई vs इंडोनेशिया
मैच 9 5 सितंबर भारत vs पाकिस्तान
मैच 10 6 सितंबर श्रीलंका vs बांग्लादेश
मैच 11 7 सितंबर पाकिस्तान vs हांगकांग चीन
मैच 12 8 सितंबर बांग्लादेश vs यूएई
सेमीफाइनल 1 10 सितंबर A1 vs B2
सेमीफाइनल 2 11 सितंबर A2 vs B1
फाइनल 13 सितंबर सेमीफाइनल 1 के विजेता vs सेमीफाइनल 2 के विजेता

सभी टीमों के स्क्वॉड
  • भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, जी कमलिनी, अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल।
  • बांग्लादेश: निगार सुल्ताना ज्योति (कप्तान), नाहिदा अख्तर, दिलारा अख्तर, फरजाना एसमिन, जुआरिया फरदौस, शर्मिन अख्तर सुप्ता, सरमिन सुल्ताना, शोभना मोस्तारी, शोर्ना अख्तर, ऋतु मोनी, फाहिमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर, सुल्ताना खातून, शांजिदा अख्तर मघला।
  • हांगकांग चीन: नताशा माइल्स (कप्तान), मरियम बीबी, चान का यिंग, चान साउ हा, चान शिंग यान डोरोथिया, इकरा सहर, जॉयलीन कौर, महकदीप कौर, मारिको हिल, मरीना लैम्प्लो, रुचिता वेंकटेश, शांजीन शहजाद, सिउ मेई वाई, वोंग विंग किउ हेली, यास्मिन दासवानी।
  • इंडोनेशिया: नंदा सकारिनी (कप्तान), कडेक विंडा प्रस्तिनी, रहमावती पंगेस्टुति, वेसिका रत्ना देवी, राडा रानी, देसी वुलांडारी, पुत्री सुवांदेवी, किसि सालिसा कासे, सांग मायप्रियानी, नी कडेक अरियानी, डेर्नी बांगी, दारा अगुंग लक्ष्मी, ली कियाओ, मारिया कोराजोन वोम्बाकी, सोफिया वेलिक।
  • पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, ईमान नसीर, इयमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), सदफ शमास, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जाबीन, शवाल जुल्फिकार, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी, वहीदा अख्तर।
  • श्रीलंका: चामरी अटापट्टू (कप्तान), मिथाली अयोध्या, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, विश्मी गुणरत्ने, काव्या कविंदी, संजना कविंदी, सुगंधिका कुमारी, निमाशा मीपागे, कौशिनी नुत्यांगना, हसिनी परेरा, चामुडी प्रभोदा, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षिका सिल्वा, चेतना विमुक्ति।
  • थाईलैंड: नरुमोल चाइवई (कप्तान), नन्नापत कोंचारोएनकाई, नत्थाकान चंथाम, चनिदा सुथिरुआंग, सुलेपॉर्न लाओमी, ओननिचा कामचोम्फू, थिपाचा पुथावोंग, फन्निता माया, अफिसारा सुवानचोनराठी, सुनिदा चतुरोंगरत्ना, चयानिसा फेंगपेन, नन्नाफत चाइहान, कोरानित सुवानचोनराठी, थानरादा सीसावान, नाओमी हैमिल्टन।
  • यूएई: ईशा ओजा (कप्तान), अर्चरा सुप्रिया, हीना हॉटचंदानी, इंधुजा नंदकुमार, जननी थिरुक्कुमारन, लावण्या केनी, मेहुल कुलकर्णी, रिनिथा राजिथ, समायरा धर्निधरका, सिया गोखले, शशिकला सिल्वा, सुरक्षा कोट्टे, तीर्था सतीश, उत्तरा अय्यर, वैष्णवी महेश।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed