फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Policeman saves woman life at Sukhna Lake

सुखना लेक में गहरे पानी में उतरी महिला: पुलिसकर्मी ने दिखाई बहादुरी, छलांग लगाकर बचाई जान; पति को सौंपा

Thu, 27 Aug 2026 08:20 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 27 Aug 2026 08:20 PM IST
सार

महिला को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान और स्थिति की जानकारी जुटाई। सत्यापन के दौरान सामने आया कि महिला का पीजीआई में मनोचिकित्सकीय उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Policeman saves woman life at Sukhna Lake
सुखना लेक से पुलिकर्मी ने बचाई महिला की जान - फोटो : संवाद

विस्तार

सुखना झील में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। झील पर तैनात पुलिसकर्मी ने तत्परता दिखाते हुए पानी में छलांग लगाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे 50 वर्षीय बीना, पत्नी महेश कुमार, निवासी शिवालिक विहार, जीरकपुर, सुखना झील की सीढ़ियों के पास गहरे पानी में चली गई। पानी अधिक गहरा होने के कारण वह डूबने लगी। इसी दौरान पुलिस पोस्ट लेक में तैनात एएसआई राकेश वहां गश्त कर रहे थे। महिला को डूबता देख उन्होंने बिना देर किए पानी में छलांग लगा दी और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


महिला को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान और स्थिति की जानकारी जुटाई। सत्यापन के दौरान सामने आया कि महिला का पीजीआई में मनोचिकित्सकीय उपचार चल रहा है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद महिला को उसके पति महेश कुमार के सुरक्षित सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed