{"_id":"6aa68efcfb6fae7d4f029028","slug":"video-firing-at-a-shop-in-zira-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर: जीरा में दिनदहाड़े दुकान पर फायरिंग, बाइक सवार दो युवक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर: जीरा में दिनदहाड़े दुकान पर फायरिंग, बाइक सवार दो युवक फरार
जीरा-तलवंडी भाई रोड पर रविवार दोपहर उस समय दहशत फैल गई, जब मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने एक दुकान पर सरेआम गोलियां चला दीं। फायरिंग की इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
दुकान मालिक अमन जैन पुत्र विरेंद्र जैन ने बताया कि दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान तलवंडी भाई की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो अज्ञात युवक आए। उन्होंने दुकान के बाहर लगे शीशों पर सीधे गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस तलवंडी भाई की ओर फरार हो गए।
अमन जैन के अनुसार, उन्हें इससे पहले किसी व्यक्ति की ओर से फिरौती या धमकी भरा फोन नहीं आया था। दिन-दहाड़े दुकान पर हुई फायरिंग की घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और शहरवासियों में भारी दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।