फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KL Rahul is in line to be named India's vice-captain for the ODI series against West Indies know all details

भारत बनाम वेस्टइंडीज: वनडे टीम में राहुल को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, पंत और जुरेल में से किसे मिलेगा मौका?

Sun, 13 Sep 2026 07:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 13 Sep 2026 07:54 PM IST
सार

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। भारत को इस महीने के अंत में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इसके लिए जल्द ही टीम का एलान होगा।

विज्ञापन
KL Rahul is in line to be named India's vice-captain for the ODI series against West Indies know all details
केएल राहुल - फोटो : IANS

विस्तार

भारत को इस महीने के अंत में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इसके लिए अभी तक टीम की घोषणा नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल को वनडे टीम में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। राहुल को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत का उपकप्तान बनाया जा सकता है।  शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज की शुरुआत तिरुवनंतपुरम से करेगी। इसके बाद दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा मैच तीन अक्तूबर को मुल्लांपुर में खेला जाएगा।
विज्ञापन

KL Rahul is in line to be named India's vice-captain for the ODI series against West Indies know all details
अजीत अगरकर - फोटो : IANS
क्या अगरकर का बढ़ेगा करार?
वेस्टइंडीज सीरीज और ईरानी कप के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को किया जाना है। इससे एक दिन पहले अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। चयनकर्ताओं के प्रमुख अजीत अगरकर इस मुकाबले को देखने के लिए मौजूद रहेंगे। दिलचस्प बात यह है कि अगरकर के निर्धारित अनुबंध की अवधि में यह चयन बैठक उनका आखिरी काम होगा। उनका अनुबंध चार अक्तूबर को समाप्त हो रहा है। अगरकर अपने अनुबंध को एक और साल के लिए बढ़ाने के पात्र हैं, लेकिन फिलहाल बीसीसीआई ने उनके भविष्य को लेकर चुप्पी साध रखी है।

समझा जाता है कि एशियाई खेलों की तारीखें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से टकरा रही हैं। ऐसे में नियमित 50 ओवर के उपकप्तान श्रेयस अय्यर उपलब्ध नहीं होंगे क्योंकि वह जापान में टी20 टीम की अगुआई कर रहे होंगे। वहीं ईशान किशन भी एशियाई खेलों की टीम में होंगे। ऐसे में राहुल के बाद दूसरे विकेटकीपर के स्थान को लेकर चर्चा होगी। इस स्थान के लिए ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के बीच मुकाबला है। चयन प्रक्रिया से जुड़े बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, यह पंत और जुरेल के बीच चयन है। जाहिर तौर पर मुख्य कोच और कप्तान की राय महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन होगा दूसरा विकेटकीपर
समझा जाता है कि अगर पंत को दूसरे विकेटकीपर के रूप में नहीं चुना जाता है तो वह श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ ईरानी कप में शेष भारत की टीम की कप्तानी करेंगे। अगर पंत को भारतीय टीम में चुना जाता है, तो जुरेल शेष भारत की टीम की कप्तानी कर सकते हैं। उन्होंने हाल में श्रीलंका में भारत ए की कप्तानी की थी। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के लिए वनडे टीम में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर चुनना मुश्किल हो सकता है जब तक कि हार्दिक पांड्या को फिट घोषित नहीं कर दिया जाता।

हार्दिक को भारत ए टीम में चुना गया है। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से जुड़े सूत्रों के अनुसार, उनके 20 सितंबर से प्रतिस्पर्धी सफेद गेंद क्रिकेट खेलने के लिए फिट होने की उम्मीद है। सूत्र ने कहा, चयनकर्ताओं ने हार्दिक को छह अक्तूबर से पुडुचेरी में होने वाले भारत ए के वनडे मैचों के लिए चुना है। हालांकि वेस्टइंडीज वनडे तीन अक्तूबर को समाप्त हो जाएंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि हार्दिक को वेस्टइंडीज वनडे के लिए चुना जाता है या नहीं।
विज्ञापन

तेज गेंदबाजी में स्थिति स्पष्ट
हालांकि तेज गेंदबाजी आक्रमण में स्थिति स्पष्ट नजर आ रही है। मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और प्रिंस यादव सभी फिट हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं। श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में ऋतुराज गायकवाड़ के चुने जाने की संभावना है। कई रिजर्व खिलाड़ियों के चोटिल होने से भी चयन समिति के लिए टीम चुनने की प्रक्रिया मुश्किल हो रही है। खासकर ऑलराउंडरों के विकल्प फिलहाल सीमित हैं।

इस समय चोटिल खिलाड़ियों की सूची में हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, मोहसिन खान, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा और शाहबाज अहमद शामिल हैं। ये सभी सीनियर टीम, भारत ए या ईरानी कप में चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इन सभी खिलाड़ियों का बंगलूरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ‘रिहैबिलिटेशन’ चलेगा। मुंबई के अनुभवी घरेलू क्रिकेटर सरफराज खान के शेष भारत टीम में चुने जाने की संभावना है जिन्हें ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली थी। दिल्ली के युवा बल्लेबाज सनत संगवान और आयुष दोसेजा के भी शेष भारत टीम का हिस्सा बनने की उम्मीद है। उनके साथ रविचंद्रन स्मरण को भी टीम में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed