{"_id":"6949398b2827661e68060a42","slug":"dense-fog-on-the-border-forces-farmers-away-from-farming-increasing-security-challenges-2025-12-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरहद पर घनी धुंध, किसान खेती से मजबूरन दूर, सुरक्षा चुनौतियां बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरहद पर घनी धुंध, किसान खेती से मजबूरन दूर, सुरक्षा चुनौतियां बढ़ीं
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: चंद्रप्रकाश नीरज
Updated Mon, 22 Dec 2025 06:50 PM IST
Link Copied
फिरोजपुर के सरहदी कस्बे ममदोट से सटी भारत-पाकिस्तान सीमा पर इन दिनों घनी धुंध छाई हुई है, जिससे सीमा से सटे गांवों के किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धुंध के कारण सीमा पर लगी कंटीली तारों के गेट बंद कर दिए जाते हैं। ऐसे में किसान केवल धूप निकलने के बाद ही कंटीली तार पार कर खेती के लिए जा पाते हैं। धुंध के दौरान सीमा पर घुसपैठ की आशंका भी बढ़ जाती है, जिसके चलते किसानों को सरहद के पास जाने की अनुमति नहीं मिलती और वे खेतों में काम नहीं कर पाते। यह मामला सीधे तौर पर सीमा सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरतता है। परिणामस्वरूप धुंध के चलते सरहदी किसानों का जनजीवन और उनकी कृषि गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।