Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Announcement to intensify the Gurdwara reform movement; questions raised regarding the SGPC's functioning.
{"_id":"6abb8c22bc1bc175c40525c4","slug":"video-announcement-to-intensify-the-gurdwara-reform-movement-questions-raised-regarding-the-sgpcs-functioning-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा सुधार लहर तेज करने का ऐलान, एसजीपीसी की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा सुधार लहर तेज करने का ऐलान, एसजीपीसी की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
शिरोमणि अकाली दल (पुनर्जीवित) के युवा अध्यक्ष गुरजीत सिंह तलवंडी ने गुरुद्वारा प्रबंधन में सुधार और पंथ की चढ़दी कला के लिए गुरुद्वारा सुधार लहर को तेज करने का ऐलान किया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि 2 दिसंबर 2024 के हुक्मनामे के तहत शिरोमणि अकाली दल (पुनर्जीवित) की स्थापना की गई थी और इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन में सुधार सहित पंथ के हित में 13 सूत्रीय विजन जारी किया गया था।
तलवंडी ने एसजीपीसी की मौजूदा लीडरशिप और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कुछ नेताओं द्वारा पंथक मर्यादाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए मौजूदा व्यवस्था में सुधार की जरूरत बताई।
उन्होंने एक महिला के सरकारी आवास में लंबे समय तक रहने और उसके खाते में पंजाब नेशनल बैंक के माध्यम से एक लाख रुपये ट्रांसफर किए जाने का दावा भी किया। हालांकि, इन आरोपों के संबंध में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने स्तर पर विवरण सामने रखे।
तलवंडी ने कहा कि आने वाले दिनों में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से जत्थे छठे पातशाह श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के तख्त साहिब पहुंचकर अरदास करेंगे। उन्होंने पंथक सोच रखने वाले युवा चेहरों को आगे लाने की बात कही और कहा कि गुरुद्वारा प्रबंधन में सुधार अब प्राथमिकता होना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।