फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar police case against woman and her parents for tricking husband

बीस लाख खर्च कर पत्नी को भेजा अमेरिका: सास-ससुर ने धोखे से तलाक के कागजों पर करवाए साइन, अब केस दर्ज

Tue, 29 Sep 2026 10:36 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Tue, 29 Sep 2026 10:36 AM IST
सार

शेरबाज सिंह की शादी राजासांसी निवासी मंदीप कौर के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुर लाल सिंह और सास जसबीर कौर ने पत्नी मनदीप कौर को अमेरिका भेजने के लिए उससे करीब 20 लाख रुपये खर्च करवाए।

विज्ञापन
Amritsar police case against woman and her parents for tricking husband
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पत्नी को अमेरिका भेजने के लिए 20 लाख रुपये खर्च करने के बाद पति से धोखे से तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर करवाने के मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता शेरबाज सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी राजासांसी निवासी मंदीप कौर के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुर लाल सिंह और सास जसबीर कौर ने पत्नी मनदीप कौर को अमेरिका भेजने के लिए उससे करीब 20 लाख रुपये खर्च करवाए। पत्नी के अमेरिका जाने के बाद सास-ससुर ने तलाक के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लिए।
विज्ञापन


शेरबाज सिंह ने आरोप लगाया कि उसे तलाक के दस्तावेजों के संबंध में सही जानकारी नहीं दी गई और धोखे से उसके हस्ताक्षर करवाए गए। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत देकर पत्नी और उसके माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंदीप कौर, उसके पिता लाल सिंह और मां जसबीर कौर, निवासी राजासांसी, के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिकायत से जुड़े दस्तावेजों व अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed