{"_id":"6abb6baffef917e0160b9b6c","slug":"video-youth-festival-begins-at-guru-nanak-dev-university-amritsar-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर की गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में यूथ फेस्टिवल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर की गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में यूथ फेस्टिवल शुरू
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में मंगलवार से तीन दिवसीय जोनल यूथ फेस्टिवल का आगाज हुआ। इस वर्ष का फेस्टिवल अमृतसर की 450वीं वर्षगांठ को समर्पित किया गया है।
फेस्टिवल में विद्यार्थियों को संगीत, नृत्य, थिएटर, साहित्य, ललित कला और पारंपरिक हस्तकलाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। पहले दिन गिद्धा, लोकगीत, भंगड़ा, शास्त्रीय गायन, लोक ऑर्केस्ट्रा, पेंटिंग, कार्टूनिंग, कोलाज, फोटोग्राफी, भाषण और वाद-विवाद सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
अगले दिनों में माइम, मिमिक्री, स्किट, वन-एक्ट प्ले, शबद-भजन, वार गायन, कविशरी, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, मेहंदी, कोरियोग्राफी, फुलकारी और पारंपरिक लोक कलाओं से जुड़ी प्रतियोगिताएं भी होंगी। विश्वविद्यालय के युवा कल्याण विभाग के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की कलात्मक और रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।