{"_id":"6abb33fa7a040e7ca70c013f","slug":"video-saltanapara-ma-shakashhaka-sagha-ka-athhayakashha-oura-patana-ka-hataya-khana-sa-lthapatha-mal-shava-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में शिक्षक संघ के अध्यक्ष और पत्नी की हत्या, खून से लथपथ मिले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में शिक्षक संघ के अध्यक्ष और पत्नी की हत्या, खून से लथपथ मिले शव
यूपी के सुल्तानपुर में सोमवार की देर रात पति-पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह खून से लथपथ दोनों के शव मिले। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना पर सीओ कादीपुर विनय गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। मौके से फावड़ा, कुल्हाड़ी और चाकू बरामद हुआ है।
घटना कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुमही डंडिया गांव की है। यहां मुकेश सिंह (45) और उनकी पत्नी विनीता सिंह की हत्या हुई है। बताया गया कि मुकेश वर्ष 2013 से लगातार प्राथमिक शिक्षक संघ, मोतिगरपुर के अध्यक्ष थे। वर्तमान में कंपोजिट विद्यालय, खनुहट में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे।
मुकेश की पत्नी विनीता निजी इंटर कॉलेज संचालित करती थीं। वह पिछले जिला पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 11 से प्रत्याशी भी रही थीं। वारदात के समय पति-पत्नी अपने पैतृक आवास स्थित निजी विद्यालय परिसर में सो रहे थे।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका है कि विनीता की हत्या विद्यालय के कमरे में की गई। इसके बाद मुकेश जान बचाकर भागे तो हमलावरों ने करीब 150 मीटर दूर विद्यालय परिसर में उन्हें भी घेरकर मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, हत्या की वजह और वारदात में शामिल लोगों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं है।
बताया गया कि मुकेश वर्ष 2002 में गांव में मनराजी शिक्षण संस्थान शुरू करने के बाद पत्नी के साथ वहीं रहते थे। वह पहले शिक्षामित्र थे। वर्ष 2009 में सहायक अध्यापक बने थे। उनका इकलौता बेटा अभ्युदय (20) दिल्ली के विश्वविद्यालय में पढ़ रहा है। मुकेश तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई अवधेश सिंह पीजी कॉलेज, गाजीपुर में शिक्षक हैं। अखिलेश सिंह लखनऊ को-ऑपरेटिव बैंक में कार्यरत हैं। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ हत्या के कारण और आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।