फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   No factionalism of any kind in the Congress: Suraj Thakur

कांग्रेस में किसी तरह की गुटबाजी नहीं: सूरज ठाकुर

Mon, 28 Sep 2026 06:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Mon, 28 Sep 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
No factionalism of any kind in the Congress: Suraj Thakur
कांग्रेसी लीडरशिप ने दिखाई एकजुटता, एक साथ श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने सोमवार को श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। उन्होंने एकजुटता का संदेश दिया और पंजाब की खुशहाली के लिए अरदास की।
सांसद गुरजीत सिंह औजला, कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी सूरज सिंह ठाकुर, अमृतसर और तरनतारन से संबंधित पूर्व विधायक हलका इंचार्ज सहित कई कांग्रेस नेता श्री दरबार साहिब पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेता सूरज ठाकुर ने कहा कि पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री को लेकर कोई दौड़ नहीं है। सभी एकजुट होकर पंजाब को विकास के पथ पर लाएंगे। सभी नेता और कार्यकर्ता पंजाब के हितों तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता कांग्रेस को सत्ता की जिम्मेदारी देगी। कांग्रेस नेताओं ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पंजाब के हितों को कमजोर कर प्रदेश को दिल्ली के हवाले कर दिया है। नेताओं ने कहा कि पंजाब की जनता के भरोसे के साथ धोखा हुआ है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी पंजाब के विकास, रोजगार, कानून-व्यवस्था और जनहित के मुद्दों को लेकर एकजुट होकर आवाज उठाएगी। इस मौके पर पूर्व विधायक ओपी सोनी, राज कुमार वेरका, अनिल जोशी, सुनील दत्ती, जिलाध्यक्ष सौरभ मदान मिठू, जसबीर सिंह डिंपा और सुखपाल भुल्लर समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed