फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम मंदिर के चढ़ावे पर डाका: चार जून को चोरी, 25 को एफआईआर, चंपत राय को पता था; भूमिका को लेकर उठे नए सवाल

Tue, 29 Sep 2026 01:11 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 29 Sep 2026 01:11 PM IST
सार

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी चार जून को पहली बार चोरी हुई थी। चार जून की रात में  ही चंपत राय को चोरी का वीडियो और संदेश मिल गए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामले में 25 जून को एफआईआर हुई। अब चंपत राय की भूमिका को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
Ram mandir donation Scam Theft on 4th FIR on 25th fresh questions raised regarding Champat Rai role
Ram mandir - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दाखिल चार्जशीट ने ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय की भूमिका को लेकर नए सवाल खड़े किए हैं। पुलिस ने उन्हें आरोपी नहीं बनाया है, लेकिन चार्जशीट में दर्ज उनके बयान के मुताबिक चोरी की सूचना, वीडियो और करीब 2.25 लाख रुपये की रकम से जुड़ा संदेश उन्हें चार जून की रात करीब पौने दस बजे ही मिल गया था। 


अगले दिन उन्हें चोरी से जुड़े वीडियो भी दिखाए गए। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस को कब और किस स्तर से जानकारी दी गई और कार्रवाई में इतना अंतर क्यों रहा।
Ram mandir donation Scam Theft on 4th FIR on 25th fresh questions raised regarding Champat Rai role
Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला
चार्जशीट के अनुसार, चार जून की रात गणना कर्मी आनंद कुमार चौधरी ने चंपत राय के मोबाइल पर वीडियो और लिखित संदेश भेजा था। संदेश में चढ़ावे की रकम में करीब 2.25 लाख रुपये की चोरी की जानकारी दी गई थी। वीडियो में नोटों की गड्डियां दिखाई गई थीं। विवेचना में इस रकम के गणना कक्ष के बाथरूम से बरामद होने का भी उल्लेख है।
Ram mandir donation Scam Theft on 4th FIR on 25th fresh questions raised regarding Champat Rai role
राम मंदिर के शिखर पर लहराता ध्वज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच जून को मामला और स्पष्ट हुआ। चार्जशीट के मुताबिक अयोध्या पहुंचने के बाद चंपत राय की ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात हुई। उनके आवास पर लैपटॉप के जरिये गणना कक्ष के वीडियो दिखाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram mandir donation Scam Theft on 4th FIR on 25th fresh questions raised regarding Champat Rai role
राममंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फुटेज में चढ़ावे की रकम की गिनती के दौरान नोटों की गड्डियों से कथित तौर पर रकम निकालने की तस्वीरें सामने आईं। इसके बावजूद एफआईआर 25 जून को दर्ज हुई। यही करीब तीन सप्ताह का अंतर अब मामले में महत्वपूर्ण सवाल बन गया है।
विज्ञापन
Ram mandir donation Scam Theft on 4th FIR on 25th fresh questions raised regarding Champat Rai role
चंपत राय
सवाल यह है कि चार जून की रात चंपत राय को सूचना मिलने के बाद उन्होंने सबसे पहले किसे बताया? क्या पुलिस को तत्काल सूचना दी गई? यदि नहीं, तो ट्रस्ट स्तर पर मामले की जांच या सत्यापन का फैसला किसने लिया? 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed