फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विधायक के फार्महाउस में दरिंदगी: 'कमरा दिलाने के लिए दरोगा ने बनाया था दबाव', केयरटेकर के चौंकाने वाले खुलासे

Tue, 29 Sep 2026 02:50 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 29 Sep 2026 02:50 PM IST
सार

यूपी के हसनपुर में विधायक के फार्महाउस में हुए सामूहिक दुष्कर्म में पुलिस ने केयरटेकर के बयान दर्ज किए। केयरटेकर ने कहा कि कमरा दिलाने के लिए दरोगा ने दबाव बनाया था। बयान में कहा कि गृह मंत्रालय की जांच टीम बताकर कमरे दिलाने के लिए दरोगा ने कहा था।

विज्ञापन
Amroha mass harassment case farmhouse caretaker record Statement Sub-Inspector pressured him to provide room
युवती से दरिंदगी मामले में जांच जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

उत्तराखंड के खानपुर के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस में हुए सामूहिक दुष्कर्म में केयरटेकर रामनिवास का पुलिस ने सोमवार को बयान दर्ज किया है। बयान में उसने कहा कि रजबपुर थाने के दरोगा नरेश पाल राणा ने फार्म हाउस पर कमरा दिलाने के लिए दबाव बनाया था। 



घटना के बाद फार्म हाउस के केयरटेकर ने पुलिस को तहरीर दी थी कि किसी जांच के लिए गृह मंत्रालय की टीम के आने की बात कह कमरा देने के लिए दरोगा ने फोन किया था। इसके साथ ही फार्म हाउस की लोकेशन भी मांगी थी। 

सोमवार को हसनपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर ने उन्हें बुलाकर शिकायत और घटना के संबंध में बयान दर्ज किए हैं। केयरटेकर ने आरोप लगाया कि रजबपुर थाने में तैनात दरोगा नरेश पाल राणा ने फोन कर आरोपियों को कमरे दिलाने के लिए दबाव बनाया था।

Amroha mass harassment case farmhouse caretaker record Statement Sub-Inspector pressured him to provide room
हसनपुर में युवती के साथ दरिंदगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। कहा था कि गृह मंत्रालय की टीम जांच के सिलसिले में आई है। टीम कुछ देर रुकेगी। इसलिए कमरे उपलब्ध करा दें। उधर, केयरटेकर ने तहरीर वापस लिए जाने से इन्कार किया है। उसने कहा कि उसने अपनी शिकायत वापस नहीं ली है। 

Amroha mass harassment case farmhouse caretaker record Statement Sub-Inspector pressured him to provide room
दुष्कर्म केस के आरोपी दरोगा संजय तोमर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दरोगा नरेशपाल के गायब होने की जांच शुरू
विधायक के फार्म हाउस में कमरा दिलाने के आरोपों में घिरे रजबपुर थाने के दरोगा नरेश पाल राणा के गायब होने की जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारी सीओ नौगावां सादात अवधभान भदौरिया ने घटना से जुड़े तथ्यों और नरेश पाल के जुड़ाव की तहकीकात शुरू की है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नरेश पाल के आरोपियों से क्या संबंध थे। क्या उसने फार्म हाउस में कमरा दिलाने के लिए फोन कर दबाव बनाया था। घटना के बाद थाने से गैरहाजिर दरोगा नरेश पाल राणा को निलंबित किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amroha mass harassment case farmhouse caretaker record Statement Sub-Inspector pressured him to provide room
थाने में हसनपुर दुष्कर्म केस के आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आदमपुर एसओ को बनाया सह-विवेचक
उत्तराखंड के खानपुर के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस में सामूहिक दुष्कर्म की विवेचना में अब दो विवेचक काम करेंगे। एसपी लखन सिंह यादव ने महिला अपराध की गंभीरता को देखते हुए मुख्य विवेचक के साथ महिला पुलिसकर्मी को सह-विवेचक नियुक्त किया है। इसके लिए आदमपुर एसओ कोमल को जिम्मेदारी दी गई है। जिले में पहली बार किसी मामले में दो विवेचकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
Amroha mass harassment case farmhouse caretaker record Statement Sub-Inspector pressured him to provide room
अमरोहा में युवती से दुष्कर्म के आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसपी ने बताया कि महिला विवेचक को जांच में शामिल करने का मुख्य उद्देश्य पीड़िता से उसकी बात खुलकर जानना है। महिला विवेचक पीड़िता के लगातार संपर्क में है। सोमवार को भी उसने पीड़िता से बातचीत कर घटना और मामले से जुड़ी जानकारी ली है। एसपी ने बताया कि विवेचना के दौरान पीड़िता की सुरक्षा और उसकी बात को प्राथमिकता के साथ दर्ज किया जा रहा है। मामले में पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed