फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Farmers' show of strength demanding four times compensation

खरगोन: चार गुना मुआवजे की मांग पर किसानों का शक्ति प्रदर्शन, तीन किमी लंबी ट्रैक्टर-वाहन रैली निकाली

Wed, 16 Sep 2026 11:04 PM IST
खरगोन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2026 11:04 PM IST
Farmers' show of strength demanding four times compensation

फसलों के दाम, बढ़ती लागत और जमीन अधिग्रहण के मुद्दे को लेकर बुधवार को खरगोन में किसानों ने बड़ा प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के आह्वान पर जिलेभर से किसान कृषि उपज मंडी में जुटे। यहां हुई किसान महासभा के बाद किसानों ने ट्रैक्टर और वाहनों के साथ शहर में रैली निकाली। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार कक्का ट्रैक्टर पर सवार होकर रैली में शामिल हुए। करीब तीन किलोमीटर लंबी रैली कलेक्टोरेट पहुंची, जहां किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चार अलग-अलग ज्ञापन सौंपे।

किसानों की प्रमुख मांगों में देशगांव-जुलवानिया फोरलेन के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन का मुआवजा गाइडलाइन के चार गुना दिए जाने की मांग प्रमुख रही। महासंघ ने मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में दूध, सब्जी, फल और अनाज की आपूर्ति रोककर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी। कृषि उपज मंडी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए शिव कुमार कक्का ने फसलों के मूल्य और सरकारी योजनाओं को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का मूल्य लागत के आधार पर मिलना चाहिए। महासंघ ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार सी-2 प्लस 50 प्रतिशत के आधार पर फसलों का मूल्य तय करने और उसी आधार पर खरीदी की मांग उठाई।

ये भी पढ़ें- अनूपपुर: सड़क सुधार की मांग लेकर सड़क पर उतरे जिला पंचायत सदस्य, अनिश्चितकालीन धरना आरंभ; SDM को सौंपा ज्ञापन

उन्होंने मिर्च को सब्जी के बजाय मसाला फसल की श्रेणी में शामिल करने की मांग भी रखी। वहीं प्रदेश संगठन महामंत्री गोपाल पाटीदार ने किसानों और मजदूरों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। महासभा में राष्ट्रीय मंत्री रविदत्त, प्रदेश अध्यक्ष शोभाराम, प्रदेश महामंत्री घनश्याम पटेल, मालवा-निमाड़ प्रांत अध्यक्ष रामेश्वर गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। किसानों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और कलेक्टर के नाम अलग-अलग मांगों वाले ज्ञापन सौंपे।

मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में सभी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी, 20 सितंबर से कपास व मक्का खरीदी शुरू करने, नकली खाद-कीटनाशक की जांच के लिए तहसील स्तर पर प्रयोगशाला खोलने और असमय बारिश व कीट-व्याधि से प्रभावित फसलों का मुआवजा देने की मांग की गई। जिला स्तर पर सीसीआई से कपास खरीदी जल्द शुरू करने, कपास की गुणवत्ता रेशे के आधार पर तय करने, मंडियों में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार भाव प्रदर्शित करने वाली स्क्रीन लगाने और बड़ा तौल कांटा जल्द स्थापित करने की मांग रखी गई। इसके अलावा किसानों ने खरगोन में स्वीकृत मेडिकल कॉलेज का निर्माण एम्स की तर्ज पर कराने, बंद औद्योगिक इकाइयों के स्थान पर फसल आधारित उद्योग स्थापित करने और खेती-किसानी से जुड़े युवाओं के लिए गांव स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

शाहजहांपुर: झोलाछाप के इलाज से बच्चे की मौत, परिजनों ने हाईवे किया जाम, हंगामा

16 Sep 2026

वीडियो: बदायूं के मीरापुर गांव में बुखार का प्रकोप, ग्रामीण बोले- गांव में गंदगी और जलभराव की समस्या

16 Sep 2026

औरैया: जोगी डेरा के 25 परिवारों को आवास समेत योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा

16 Sep 2026

अयोध्या: बाढ़ से फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी चिंता

16 Sep 2026

फरीदाबाद: तेज रफ्तार ऑटो पलटने से कॉलेज छात्र घायल, पैर में फ्रैक्चर

16 Sep 2026
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: जमीन अधिग्रहण कानून पर किसानों ने यीडा अफसरों से की बातचीत, राकेश टिकैत भी हुए शामिल

16 Sep 2026

कांगड़ा: गोमा ने अप्पर लंबागांव में किया पंचायत भवन का शिलान्यास

16 Sep 2026
विज्ञापन

अयोध्या: सड़क निर्माण में देरी से कारोबार प्रभावित, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

16 Sep 2026

सुल्तानपुर: राहुल गांधी मानहानि केस: बहस के लिए मिला अंतिम मौका कोर्ट ने भाजपा नेता को चेतावनी के साथ दी 21 सितंबर की तारीख

16 Sep 2026

यूसीसी पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, बोले- भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में करेंगे लागू

16 Sep 2026

मोहाली में गौशालाओं को सहायता राशि जारी करने की मांग

16 Sep 2026

फरीदकोट में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने बाबा जीवन सिंह नगर विकास योजना के तहत की 63 प्लॉटों की अलॉटमेंट

पंजाब कांग्रेस में कलह पर हाईकमान का कड़ा संदेश: पायलट की अगुवाई में एक मंच पर दिखे दिग्गज

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर की पार्किंग में पहुंचीं सेवा संकल्प अभियान यात्रा की बाइकें

16 Sep 2026

मंडी: ऋषि पंचमी पर 29 बच्चों का हुआ मुंडन संस्कार, पुंडरीक ऋषि मंदिर में हुआ आयोजन

16 Sep 2026

कुल्लू: ऑटो यूनियन का कार्यालय उखाड़ने का मामला सुलझा, प्रशासन कार्यालय बनाने में करेगा सहयोग

16 Sep 2026

Video: सपा कार्यालय पहुंचा ‘PDA यात्रा’ लिखा रथ, 2027 के प्रचार की तैयारी

16 Sep 2026

काशी में अचानक बदला मौसम, झमाझम हुई बारिश

16 Sep 2026

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कैरियर मेला का आयोजन

16 Sep 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर केदारनाथ मंदिर में हुई पूजा और अनुष्ठान

16 Sep 2026

सीनियर राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए सुबह-शाम मैदान पर बहा रहीं पसीना

16 Sep 2026

पासी समाज के युवाओं ने चार घंटे तक किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

16 Sep 2026

जालंधर के व्यापारियों का बड़ा फैसला, अब किसी भी विरोध प्रदर्शन पर पूरा दिन बाजार नहीं रहेंगे बंद

16 Sep 2026

दिल्ली में डीटीसी की हड़ताल: कंडक्टरों का आरोप- ठेकेदार देते हैं आधी सैलरी, हर साल 8 से 10 कॉन्ट्रैक्ट

16 Sep 2026

नाहन: राजीव बिंदल बोले- पीएम मोदी के जन्मोत्सव पर भाजपा चलाएगी सेवा और जनसंपर्क अभियान

16 Sep 2026

वीडियो: गौरल चौड़ में खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित, चंपावत की टीम बनी विजेता

16 Sep 2026

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने किया हवन- पूजन

16 Sep 2026

VIDEO: सवारी वाहनों में वारदात करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार

16 Sep 2026

VIDEO: टूंडला रेलवे स्टेशन पर दोपहर की नमाज के बाद हटाई गई मजार

16 Sep 2026

सरस्वती विद्या मंदिरों में शिक्षकों को दिया गया एआई का प्रशिक्षण, चैट जीपीटी, जेमिनी आदि की बारीकियां बताईं

16 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed