फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Patharia Police Seize 11.15 Kg Ganja During Action Near Botrai Road

दमोह न्यूज: रेलवे स्टेशन से बोतराई रोड तक गांजे की खेप, पथरिया पुलिस ने दबोचे दो आरोपी

Thu, 01 Oct 2026 10:20 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2026 10:20 PM IST
Patharia Police Seize 11.15 Kg Ganja During Action Near Botrai Road
जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पथरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 1 लाख 22 हजार 650 रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुखबिर से मिली सूचना, बोतराई रोड की ओर जा रहे थे आरोपी
थाना प्रभारी महेंद्र कुमार जगेत के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति पथरिया रेलवे स्टेशन से बोतराई रोड की ओर जा रहे हैं और उनके पास अवैध गांजा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस ने बोतराई फाटक के समीप दोनों संदिग्धों को पकड़कर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से गांजा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पढे़ं: अजीब हादसा: अचानक निकल गए चलती बस के दोनों पिछले पहिए, सड़क पर घिसटती रही गाड़ी; 20 यात्रियों की बची जान

एक आरोपी से 4 किलो 150 ग्राम, दूसरे से 7 किलो गांजा मिला
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भगत सिंह रजक पुत्र सरमन सिंह रजक, निवासी ग्राम कुसली, थाना बेलखेड़ा, जिला जबलपुर और नाजिम पुत्र फारूक खान, निवासी नाहल मसूली, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान भगत सिंह रजक के कब्जे से 4 किलो 150 ग्राम और नाजिम के पास से 7 किलो गांजा बरामद किया गया। दोनों के कब्जे से मिले गांजे का कुल वजन 11 किलो 150 ग्राम निकला।

कहां से लाई थी गांजे की खेप, किसे करनी थी सप्लाई?
पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि गांजा वे कहां से लेकर आए थे और पथरिया में इसकी सप्लाई किस व्यक्ति को की जानी थी। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपियों से गांजे की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस गांजे के स्रोत और संभावित खरीदारों के बारे में पूछताछ कर रही है।

एसपी के निर्देशन में कार्रवाई
थाना प्रभारी महेंद्र कुमार जगेत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पथरिया प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन में थाना पथरिया की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

इनकी रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी महेंद्र कुमार जगेत, सब इंस्पेक्टर अलजार सिंह, प्रधान आरक्षक 252 बाबू सिंह मरावी, आरक्षक 09 नवीन बैन, आरक्षक 94 कपिल, आरक्षक 297 नंदकिशोर और आरक्षक 173 राहुल की अहम भूमिका रही। पुलिस ने जब्त गांजे को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की विवेचना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रामपुर बुशहर: विकसित भारत पर भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता, दिव्यांशी और हिमानी ने मारी बाजी

01 Oct 2026

उचाना के सरकारी स्कूल में बास्केटबॉल पोल हटाने पर विवाद, ग्रामीणों में रोष

01 Oct 2026

बुलंदशहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से की नगर कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग

01 Oct 2026

हमीरपुर: सुनील शर्मा बिट्टू बोले- बुजुर्गों से जुड़ी सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें अधिकारी

नाहन में 26 महिलाओं को मिलेगा फास्ट फूड कारोबार का प्रशिक्षण, घर से शुरू कर सकेंगी काम

01 Oct 2026
विज्ञापन

ऊना: सरोह स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ, स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

01 Oct 2026

भिवानी: इनसो ने किया संगठन का विस्तार, बवानीखेड़ा टीम समेत कई नए चेहरों को कार्यकारिणी में मिली जगह

01 Oct 2026
विज्ञापन

सादाबाद में पूर्व सैन्यकर्मी व पत्नी मर्डर का खुलासा, दूसरी पत्नी ने प्रेमी संग रची थी साजिश

01 Oct 2026

गांधी जयंती पर एएमयू की मौलाना आजाद लाइब्रेरी में लगेगी प्रदर्शनी

01 Oct 2026

राष्ट्रपति दौरे से पहले बिलासपुर में धारा 163 लागू, ड्रोन-पैराग्लाइडर और पैरासेलिंग पर रोक

01 Oct 2026

VIDEO: बारिश के बाद पुल पर जगह जगह गड्ढे, निकलना दुश्वार, राहगीरों को हादसे का डर

01 Oct 2026

VIDEO: स्कूल जा रही छात्रा नदी में डूबी, तलाश जारी

01 Oct 2026

VIDEO: राजकीय सम्मान के साथ सरयू तट पर पंचतत्व में विलीन हुए अंकित, सीआईएसएफ बटालियन ने अंतिम सलामी

01 Oct 2026

VIDEO: 150 समर्थकों के साथ रामलला के दर्शन करने पहुंचे पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ

01 Oct 2026

VIDEO: आंगन मिलन में दो बच्चों का अन्नप्राशन, दो महिलाओं की हुई गोद भराई

01 Oct 2026

VIDEO: मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाकर एसआईआर पर लगाएं रोक

01 Oct 2026

VIDEO: राहुल गांधी मानहानि मामले में टली सुनवाई, वादी भाजपा नेता के अधिवक्ता ने अस्वस्थ्य होने का दिया पत्र, 6 अक्टूबर को सुनवाई

01 Oct 2026

VIDEO: भाजपा प्रभारी नीरज सिंह ने पदाधिकारियों को दिया जीत का मंत्र

01 Oct 2026

VIDEO: गांधी स्मारक की बदहाली पर छलका छात्रों का दर्द, बोले- गांधी चबूतरे पर छत तक नहीं

01 Oct 2026

VIDEO: ट्रक की टक्कर में घायल बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

01 Oct 2026

VIDEO: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, मानदेय बढ़कर 12 हजार होने पर पूर्व विधायक ने बताया ऐतिहासिक कदम

01 Oct 2026

VIDEO: अंतिम संस्कार के लिए सरयू तट पहुंचा अंकित का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

01 Oct 2026

फिरोजपुर में बुजुर्गों को उनके अधिकारों और सरकारी सुविधाओं के प्रति किया गया जागरूक

मोगा: मंदिरों के पास कूड़े के पहाड़, हजारों लोगों पर बीमारियों का खतरा, लोगों का फूटा गुस्सा

अमृतसर: राजा वड़िंग के इस्तीफे पर बोले डैनी बंडाला, कांग्रेस में कोई कलह नहीं, हाईकमान का फैसला सर्वोपरि

01 Oct 2026

Video: जमीन विवाद में पांच दिन से नहीं हुआ युवक का अंतिम संस्कार

01 Oct 2026

सोलन कॉलेज में दो दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न, 26 कॉलेजों के 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

01 Oct 2026

बिलासपुर: बैहल-कीकर वाली सड़क की सुधरेगी हालत, 30.15 लाख रुपये मंजूर

01 Oct 2026

वीडियो: खटीमा में धान खरीद न होने पर किसानों ने मंडी गेट पर तालाबंदी की

अमृतसर: मंडियों में धान की सरकारी खरीद शुरू, किसानों से सूखा धान लाने की अपील

01 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed