{"_id":"6acb9f38a3044ea9c2025fa1","slug":"video-video-rashatathara-ka-satha-gamata-ma-katha-dhab-sacalka-talsha-jara-esadaaaraefa-oura-gatakhara-cal-raha-saraca-abhayana-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रिश्तेदार के साथ गोमती में कूदा ढाबा संचालक, तलाश जारी, एसडीआरएफ और गोताखोर चला रहे सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रिश्तेदार के साथ गोमती में कूदा ढाबा संचालक, तलाश जारी, एसडीआरएफ और गोताखोर चला रहे सर्च अभियान
गुडंबा। फैजुल्लागंज निवासी ढाबा संचालक गौतम गुप्ता (42) रविवार शाम रिश्तेदार चुनमुन वर्मा (23) के साथ घैला पुल से गोमती नदी में कूद गए। सूचना पर पहुंची ठाकुरगंज पुलिस ने एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू कराई। शाम सात बजे मौके पर पहुंचे गौतम के साढ़ू अभिषेक ने जूता देखकर उनकी पहचान की। देर शाम तक दोनों का पता नहीं चल सका था।
इंस्पेक्टर ठाकुरगंज के मुताबिक, गाजीपुर, फैजुल्लागंज निवासी गौतम गुप्ता में पत्नी अमिता और दो बेटियों मान्या (18) व अनिका (15) के साथ रहते हैं। वह बीकेटी में ढाबा चलाते हैं। वहीं, बीकेटी के देवराई गांव निवासी चुनमुन वर्मा रिश्ते में उनकी साली लगती हैं।
चुनमुन आईआईएम रोड पर एक गाड़ी के शोरूम में काम करती है। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी गौतम की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों को हो गई थी। इस बात को लेकर घर में कई दिनों से विवाद चल रहा था।
रविवार को भी घर में झगड़ा हुआ था। इसके बाद गौतम दोपहर करीब 12:30 बजे जान देने की बात कहकर घर से निकल गए थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। शाम करीब सात बजे गौतम की पत्नी अमिता दोनों बेटियों के साथ साढ़ू अभिषेक के साथ घैला पुल पहुंचीं। वही चुनमुन के पिता महेंद्र भी मौके पर पहुंचे।
महेंद्र ने बताया कि शनिवार को वह उसे बाइक से लेकर कानपुर में बैंकिंग की परीक्षा दिलाने ले गए थे। रात 10 बजे वापस लौटे थे। चुनमुन का एक भाई अनुभव है। खबर लिखे जाने तक एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम नदी में तलाश अभियान चला रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।