{"_id":"6acbf5cbcc05b5929b0225eb","slug":"bustle-returns-to-markets-with-navratri-lucknow-news-c-13-lko1070-1962030-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नवरात्र के साथ बाजारों में लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नवरात्र के साथ बाजारों में लौटी रौनक
विज्ञापन
अमीनाबाद में खरीदारी करते लोग।
लखनऊ। शारदीय नवरात्र शुरू होते ही राजधानी के बाजारों में रौनक लौट आई है। पूजन सामग्री से लेकर कपड़ों की दुकानों तक खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को नवरात्र की पूर्व संध्या और रविवार को पहले दिन सुबह से देर रात तक अमीनाबाद, चौक, आलमबाग, निशातगंज, डालीगंज, महानगर, भूतनाथ मार्केट, कुर्सी रोड, चिनहट और पत्रकारपुरम के बाजारों में चहल-पहल रही।
कुर्सी रोड के व्यापारियों के मुताबिक, कलश स्थापना के लिए पूजन सामग्री खरीदने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दुकानों पर चुनरी, नारियल, रोली, कलावा, धूप-बत्ती, फूल-माला, मिट्टी के कलश और दीपकों की मांग रही। नवरात्र को देखते हुए दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को सजाया है। सुबह शुरू हुआ खरीदारी का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
व्यापारियों ने बताया कि नवरात्र से ही शादी की तैयारियों के लिए कपड़ों की खरीदारी भी शुरू हो जाती है। नवरात्र के पहले दिन रविवार होने के कारण उम्मीद से ज्यादा खरीदार जुटे।