{"_id":"6a6753470dfdff7a7304d16d","slug":"video-video-gabhara-hapataitasa-b-paugdhata-ka-lvara-tarasapalta-sa-mal-naii-jathaga-bhana-na-kaya-53-lvara-thana-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गंभीर हेपेटाइटिस-बी पीड़ित को लिवर ट्रांसप्लांट से मिली नई जिंदगी, बहन ने किया 53% लिवर दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गंभीर हेपेटाइटिस-बी पीड़ित को लिवर ट्रांसप्लांट से मिली नई जिंदगी, बहन ने किया 53% लिवर दान
लखनऊ के मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में एंड स्टेज लिवर डिजीज और हेपेटाइटिस-बी से पीड़ित बाराबंकी निवासी 36 वर्षीय अबरार का सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट किया गया। मरीज की बहन ने अपने लिवर का 53 प्रतिशत हिस्सा दान कर भाई को नई जिंदगी दी। अब डोनर और मरीज दोनों स्वस्थ हैं।
अस्पताल के अनुसार, अबरार गंभीर पोर्टल हाइपरटेंशन से पीड़ित थे और उनकी स्थिति लगातार बिगड़ रही थी। लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी विभाग के निदेशक डॉ. वलीउल्लाह सिद्दीकी के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम ने सफलतापूर्वक सर्जरी की। अस्पताल ने बताया कि समय पर ट्रांसप्लांट होने से मरीज की जान बचाई जा सकी।
विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर डॉक्टरों ने लोगों से हेपेटाइटिस-बी की समय पर जांच, टीकाकरण और शुरुआती इलाज कराने की अपील की। उनका कहना है कि समय रहते पहचान और उपचार से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।