फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   harassment allegations against Mohammed Shami brother Who is victim where meet

मोहम्मद शमी के भाई पर यौन उत्पीड़न का आरोप: कौन है पीड़िता, कहां मिले दोनों; संबंध बने पर क्यों नहीं हुई शादी?

Mon, 14 Sep 2026 04:14 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: विकास कुमार Updated Mon, 14 Sep 2026 04:14 PM IST
सार

शादी का वादा करने के बावजूद यह रिश्ता अंजाम तक नहीं पहुंच सका, जिसके पीछे पीड़िता ने कई कारण बताए। पीड़िता का आरोप है कि 9 सितंबर 2023 को कैफ ने उसे कोलकाता के एक होटल में बुलाया। कैफ को पीड़िता के तलाकशुदा होने और बेटे के होने से कोई आपत्ति नहीं थी। इसी का भरोसा देकर उसने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। 

विज्ञापन
harassment allegations against Mohammed Shami brother Who is victim where meet
मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ पर यौन उत्पीड़न का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई और रणजी खिलाड़ी मोहम्मद कैफ (अमरोहा के अलीनगर डिडौली निवासी) गंभीर आरोपों में घिर गए हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके की रहने वाली एक महिला ने कैफ पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर आशियाना पुलिस ने मोहम्मद कैफ (यौन शोषण) और उनके बड़े भाई मोहम्मद हसीब (धमकाने) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

कौन है पीड़िता?
पीड़िता लखनऊ के आशियाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह तलाकशुदा है और उसका एक बेटा भी है। पीड़िता ने बताया कि साल 2023 से 2026 के बीच वह एक एयरलाइंस में केबिन क्रू के तौर पर काम करती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां हुई मुलाकात और कैसे बढ़ी बात?
दोनों की पहली मुलाकात साल 2020 में गाजियाबाद में हुई थी। उस वक्त पीड़िता वहीं रहती थी और एक मित्र के माध्यम से उसकी कैफ से पहचान हुई। उस दौरान मोहम्मद कैफ कोलकाता में रणजी खेल रहे थे। दोनों के बीच दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे आगे बढ़ी। अगस्त 2023 में कैफ ने खुद आगे आकर पीड़िता के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था।

विज्ञापन

संबंध बने पर क्यों नहीं हुई शादी?
शादी का वादा करने के बावजूद यह रिश्ता अंजाम तक नहीं पहुंच सका, जिसके पीछे पीड़िता ने कई कारण बताए। पीड़िता का आरोप है कि 9 सितंबर 2023 को कैफ ने उसे कोलकाता के एक होटल में बुलाया। कैफ को पीड़िता के तलाकशुदा होने और बेटे के होने से कोई आपत्ति नहीं थी। इसी का भरोसा देकर उसने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी कैफ को पीड़िता का केबिन क्रू का काम पसंद नहीं था, इसलिए उसने दबाव डालकर पीड़िता की नौकरी भी छुड़वा दी।

आईपीएल ऑक्शन का बहाना
जब भी पीड़िता शादी की बात करती, आरोपी टालमटोल करता। उसने वादा किया था कि दिसंबर 2025 में होने वाले आईपीएल ऑक्शन के बाद वह शादी कर लेगा। आईपीएल ऑक्शन बीत जाने के बाद जब पीड़िता ने फिर से शादी का दबाव बनाया, तो कैफ ने अपने वादे से मुकरते हुए उससे पूरी तरह दूरी बना ली।

भाई ने दी धमकी और पुलिस की घोर लापरवाही
जब मोहम्मद कैफ ने शादी से मुंह मोड़ लिया, तो पीड़िता ने उसके भाई मोहम्मद हसीब से मामले की शिकायत की, लेकिन उसने इसे अनसुना कर दिया। इसके बाद एक परिचित के माध्यम से सुलह-बातचीत के लिए पीड़िता को कैफ के गृह जनपद अमरोहा बुलाया गया। वहां कैफ के बड़े भाई हसीब ने मामले को सुलझाने के बजाय पीड़िता को धमकाया।

पुलिस ने 13 दिन टरकाया
न्याय के लिए पीड़िता ने सबसे पहले 31 अगस्त को आशियाना थाने में शिकायत की थी। सुनवाई न होने पर मामला डीसीपी पूर्वी और फिर एसीपी विभूतिखंड तक गया। पुलिस 13 दिनों तक घटनास्थल और सीमा विवाद को लेकर पीड़िता को टरकाती रही। रविवार को जब पीड़िता की शिकायत सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तब जाकर पुलिस प्रशासन की नींद टूटी और आशियाना थाने में दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed