{"_id":"6aa7c962603de206ef0c31b4","slug":"video-video-lkhanauu-ma-samathayaka-savasathaya-kathara-ka-gata-para-khal-tara-sa-hathasa-ka-khatara-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर खुले तार से हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर खुले तार से हादसे का खतरा
गुडंबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट के पास रोशनी के लिए लगाए गए लोहे के खंभे में लगा एमसी क्षतिग्रस्त हो गया हूं। इससे बिजली के तार खुले में दिखाई दे रहे हैं। बारिश के बीच खुले तारों से कभी भी हादसा हो सकता है। अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और तीमारदारों की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्षतिग्रस्त एमसी के कारण तार बाहर निकल आया है। ऐसे में बारिश के दौरान लोहे के खंभे में करंट उतरने का खतरा बना हुआ है। मुख्य गेट के पास होने के कारण यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से क्षतिग्रस्त एमसी को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जल्द ही इसकी मरम्मत करा दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।