{"_id":"6abfe82ac061fefc59076e13","slug":"video-lkhanauu-ma-gamata-ka-jalsatara-bugdhha-satha-ma-100-bgha-sa-athhaka-fasal-jalmagana-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में गोमती का जलस्तर बढ़ा, सैथा में 100 बीघे से अधिक फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में गोमती का जलस्तर बढ़ा, सैथा में 100 बीघे से अधिक फसल जलमग्न
लखनऊ में दुबग्गा के लालजी टंडन वार्ड स्थित सैथा गांव में गोमती का जलस्तर बढ़ने से शुक्रवार को ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नदी का पानी खेतों और घरों तक पहुंचने से 100 बीघे से अधिक धान और सब्जियों की फसल जलमग्न हो गई। नदी किनारे बने 20 से अधिक मकानों में पानी भरने से कई परिवार पलायन कर रिश्तेदारों और अन्य सुरक्षित स्थानों पर रहने को मजबूर हैं।किसानों जय सिंह, दीपू, पवन, आकाश, नितिन यादव, सुरेंद्र यादव, महेंद्र, वीरेंद्र, राज यादव, प्रेम, ओमकार, करण, अन्नू, अमर सिंह, राधेश्याम और पच्चू समेत कई किसानों की फसल पानी में डूब गई है। खेतों में तैयार तोरई, लौकी और खीरा समेत अन्य सब्जियां भी बर्बाद होने की कगार पर हैं। किसानों के मुताबिक उन्होंने कर्ज लेकर फसल तैयार की थी।जलभराव से प्रभावित मजदूर मुन्ना पत्नी गुलफसा, बेटी रोशनी और बेटे अमीर के साथ दूसरे के मकान में रहने को मजबूर है। मजदूर बबलू का मकान भी पानी में घिर गया है। वह मां कुरैसा बानो, पत्नी रिजवाना और बच्चों के साथ दूसरे के मकान में रह रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षित स्थान, भोजन, पीने का पानी, राहत सामग्री और फसल नुकसान का सर्वे कर आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।