{"_id":"6abf93dbe8419d200506105c","slug":"video-dispute-over-utensils-at-a-gurudwara-in-fatehabads-ratia-two-groups-face-off-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के रतिया में बर्तनों को लेकर गुरुद्वारे में विवाद, दो पक्ष आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के रतिया में बर्तनों को लेकर गुरुद्वारे में विवाद, दो पक्ष आमने-सामने
अलीका गांव स्थित गुरुद्वारा श्री अकालगढ़ साहिब में गुरुद्वारे के बर्तन लेने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला दो पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, वीरवार शाम ढाणी अलीका निवासी लखविंदर सिंह घर में आयोजित कार्यक्रम के लिए गुरुद्वारे से बर्तन लेने पहुंचा था। बताया गया है कि बर्तनों की गिनती को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। एक पक्ष का आरोप है कि इस दौरान गुरुद्वारे के ग्रंथी बाबा भजन सिंह ने लखविंदर सिंह पर जातिसूचक टिप्पणी की तथा आगे से उनके समाज को बर्तन या अन्य सामान नहीं देने की बात कही।
श्री साहिब से हमला करने का लगाया आरोप
शुक्रवार को समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर आरोप लगाया कि विवाद के बाद लखविंदर सिंह कमेटी से बात करने के लिए दोबारा गुरुद्वारे पहुंचा था। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और आरोप है कि ग्रंथी ने श्री साहिब निकालकर लखविंदर पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। समुदाय के लोगों ने मामले को धार्मिक रंग देने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।
जत्थेदार बाबा भगत सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में मारपीट की घटना दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि मामले को बेअदबी या धार्मिक विवाद का रूप नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
कमेटी ने ग्रंथी पर हमला करने का लगाया आरोप
वहीं, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान रोही राम और गुरप्रीत ने आरोप लगाया कि लखविंदर बर्तन लेने आया था। बर्तन गिनने में गलती होने पर ग्रंथी ने उसे टोका, जिसके बाद वह नाराज होकर चला गया। कुछ देर बाद वह कुछ युवकों के साथ गुरुद्वारे के बाहर पहुंचा और ग्रंथी के साथ मारपीट की। कमेटी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को शिकायत दी है।
दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच जारी
सदर थाना प्रभारी शीशपाल ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पुलिस को मिली है। पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के प्रयास में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।