Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Farmers to launch a protest if they face difficulties in selling their crops; meeting held in Sonipat under the banner of BKU (Chaduni).
{"_id":"6abf93c86a00336f6f0cfedd","slug":"video-farmers-to-launch-a-protest-if-they-face-difficulties-in-selling-their-crops-meeting-held-in-sonipat-under-the-banner-of-bku-chaduni-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फसल बेचने में किसानों को परेशानी हुई तो आंदोलन करेंगे, सोनीपत में भाकियू चढूनी के बैनर तले किसानों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल बेचने में किसानों को परेशानी हुई तो आंदोलन करेंगे, सोनीपत में भाकियू चढूनी के बैनर तले किसानों की बैठक
छोटूराम धर्मशाला में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी के बैनर तले किसानों की बैठक हुई। बैठक की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान किसानों की फसल बिक्री से जुड़ी समस्याओं और सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश को लेकर चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष अशोक लठवाल ने कहा कि हर बार फसल के सीजन में सरकार की ओर से नया फरमान जारी कर किसानों के सामने परेशानी खड़ी कर दी जाती है। इस बार एक जिले के किसान को दूसरे जिले में फसल बेचने से रोकने संबंधी आदेश जारी किया गया है। किसान नेताओं ने कहा कि पहले सरकार ने हरियाणा के किसान को प्रदेश के किसी भी जिले में फसल बेचने की अनुमति दी थी।अब दोबारा दूसरे जिले में फसल बेचने पर रोक लगाने का आदेश जारी करने का औचित्य समझ से परे है।
गन्नाैर ब्लॉक अध्यक्ष बलजीत राठी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए मंडी का चयन करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के ऐसे आदेशों से किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी किसान को फसल बेचने में परेशानी आती है तो भाकियू चढ़ूनी उसके साथ खड़ी होगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।