{"_id":"6abf9388bb95027a6d0d1b50","slug":"video-municipality-in-mahendragarh-conducted-a-cleanliness-and-tree-plantation-drive-on-the-occasion-of-gandhi-shastri-jayanti-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में गांधी-शास्त्री जयंती पर नगर पालिका ने चलाया स्वच्छता व पौधारोपण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में गांधी-शास्त्री जयंती पर नगर पालिका ने चलाया स्वच्छता व पौधारोपण अभियान
सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नगर पालिका कनीना की ओर से शहर के मुख्य मार्ग पर स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पालिका जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और स्थानीय दुकानदारों ने सफाई कार्य में हाथ बंटाते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।
अभियान के दौरान मुख्य मार्ग के डिवाइडर पर खाली पड़ी जगहों को चिन्हित कर वहां पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर लोगों को पौधों की देखभाल करने तथा शहर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
नगर पालिका प्रधान डॉ. रिंपी कुमारी ने कहा कि 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता को विशेष महत्व दिया जाता है। गांधी जी स्वच्छता को स्वस्थ और सशक्त समाज की बुनियादी जरूरत मानते थे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को केवल किसी विशेष दिन या अभियान तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन की आदत बनाना चाहिए।
उन्होंने लोगों से अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने के साथ-साथ अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। अभियान के दौरान प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर पार्षद नितेश गुप्ता, पार्षद सवाई सिंह, पार्षद नीलम, नगर पालिका लिपिक रविंद्र, जमादार विकी, देवेंद्र, पार्षद प्रतिनिधि डॉ. अरविंद यादव सहित स्थानीय दुकानदार मौजूद रहे। सभी ने मिलकर सफाई कार्य किया और डिवाइडर की खाली जगहों पर पौधारोपण में भी सहभागिता की।
नगर पालिका प्रतिनिधियों ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाए रखने के लिए प्रशासन के साथ आम नागरिकों की सहभागिता भी जरूरी है। स्वच्छता और पौधारोपण जैसे कार्यों को निरंतर जारी रखने से शहर के वातावरण को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।