{"_id":"6abf98fb16e084e7c80718e6","slug":"video-savarna-swabhiman-manch-observed-a-silent-fast-demanding-the-withdrawal-of-ugc-decision-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: यूजीसी वापस लेने की मांग को लेकर सवर्ण स्वाभिमान मंच ने किया मौन उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: यूजीसी वापस लेने की मांग को लेकर सवर्ण स्वाभिमान मंच ने किया मौन उपवास
ग्रेटर नोएडा में यूजीसी को वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण स्वाभिमान मंच ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर तीन घंटे का मौन उपवास किया। उपवास के बाद प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। मंच पदाधिकारियों ने मांगों पर सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारी और समर्थक सुबह 10 बजे से कलेक्ट्रेट पहुंचने लगे। सुबह 10 बजे मौन उपवास शुरू हुआ, जिसमें धीरे-धीरे बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। दोपहर एक बजे तक प्रदर्शनकारी मौन उपवास पर बैठे रहे। इस दौरान धरनास्थल पर देशभक्ति के गीत बजते रहे।
मौन उपवास समाप्त होने के बाद मंच के संयोजक कपिल शर्मा ने कहा कि सरकार ने मनमाने तरीके से यूजीसी लागू किया है। इसे वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने आरक्षण व्यवस्था को जातिगत आधार के बजाय आर्थिक आधार पर लागू करने, एससी-एसटी एक्ट में कानूनी संशोधन करने और ईडब्ल्यूएस की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की।
मंच के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने के लिए दादरी पुलिस ने वरिष्ठ नेता पीतांबर शर्मा के आवास पर परमानंद शर्मा और रामकुमार शर्मा को दोपहर दो बजे तक रोके रखा। इसके अलावा कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी उनके घरों पर रोके जाने का आरोप लगाया गया। दोपहर दो बजे के बाद उन्हें छोड़ा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।