Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Bhupinder Hooda attended the tribute meeting for Dilip Singh Panwar—father of a former MLA—in Sonipat and targeted the government.
{"_id":"6abf93916a00336f6f0cfed6","slug":"video-bhupinder-hooda-attended-the-tribute-meeting-for-dilip-singh-panwar-father-of-a-former-mla-in-sonipat-and-targeted-the-government-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में पूर्व विधायक के पिता दिलीप सिंह पंवार की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा, सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में पूर्व विधायक के पिता दिलीप सिंह पंवार की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा, सरकार पर साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार दोपहर सेक्टर-15 में पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार के पिता दिलीप सिंह पंवार की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे। उन्होंने दिवंगत दिलीप सिंह पंवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।
भूपेंद्र हुड्डा ने मुख्यमंत्री के पंजाब दौरे को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार पंजाब का दौरा कर रहे हैं और वहां भाजपा के पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं, लेकिन हरियाणा के हिस्से के पानी की मांग को लेकर अपेक्षित प्रयास नहीं किए जा रहे। उन्होंने कहा कि हरियाणा को अपने हिस्से का पानी मिलना चाहिए और प्रदेश सरकार को इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाना चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में हरियाणा के प्रतिनिधित्व को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि 2022 के बाद हरियाणा के हितों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिला, जिसका असर प्रदेश के पानी के हिस्से पर पड़ रहा है। हरियाणा की कानून-व्यवस्था को लेकर पूर्व सीएम ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है और आम लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।