फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   complete profile of new Punjab Congress President and Olympian Pargat Singh hockey career to political journey

कौन हैं परगट सिंह?: अकाली दल से शुरू हुई सियासी पारी, ओलंपियन से नेता बनने तक का सफर; पूरी राजनीतिक कहानी

Fri, 02 Oct 2026 10:21 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 02 Oct 2026 10:21 PM IST
सार

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और ओलंपियन परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। 2012 में अकाली दल से सियासत शुरू करने वाले परगट 2017 में कांग्रेस में शामिल हुए और जालंधर कैंट से लगातार तीन चुनाव जीत चुके हैं। परगट सिंह की राजनीतिक पारी और अब तक के सफर की पूरी कहानी पढ़ें।
 

विज्ञापन
complete profile of new Punjab Congress President and Olympian Pargat Singh hockey career to political journey
परगट सिंह का सियासी सफर - फोटो : अमर उजाला GFX

विस्तार

भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी से लेकर पंजाब की सियासत में अपनी पहचान बनाने तक, परगट सिंह का सफर कई पड़ावों से होकर गुजरा है। ओलंपियन परगट 2012 में अकाली दल के टिकट पर चुनाव जीतकर राजनीति में आए, 2017 में कांग्रेस में शामिल हुए और जालंधर कैंट से लगातार तीन बार विधायक चुने गए। अब कांग्रेस ने उन्हें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपी है।
विज्ञापन

 

कौन हैं परगट सिंह?
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और ओलंपियन परगट सिंह अब पंजाब कांग्रेस की कमान संभालेंगे। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को उन्हें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। परगट ने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह ली है। विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले हुई इस नियुक्ति के साथ कांग्रेस ने दोआबा क्षेत्र के नेता को प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉकी के मैदान पर बनाई पहचान
परगट सिंह ने खेल के मैदान से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। वह भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे और ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने राजनीति का रुख किया और 2012 में शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर जालंधर कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा। उन्होंने यह चुनाव जीतकर सक्रिय राजनीति में कदम रखा।
विज्ञापन

2017 में कांग्रेस में हुए शामिल
2017 के विधानसभा चुनाव से पहले परगट सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने जालंधर कैंट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जालंधर कैंट सीट बरकरार रखी। इस तरह वह इस सीट से तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं।

कांग्रेस संगठन में भी निभाई जिम्मेदारी
2021 में नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद परगट सिंह को पीपीसीसी में महासचिव (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार में उन्हें खेल और शिक्षा मंत्री बनाया गया।

दोआबा से आते हैं परगट सिंह
परगट सिंह जालंधर कैंट से विधायक हैं और पंजाब के दोआबा क्षेत्र से आते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मालवा से विजयइंदर सिंगला, दोआबा से परगट सिंह और माझा से सुखजिंदर सिंह सरकारिया के नामों का पैनल हाईकमान के सामने था। कांग्रेस ने इनमें से परगट सिंह के नाम पर मुहर लगाई है।

नई जिम्मेदारी के साथ बड़ी चुनौती
प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालने के बाद परगट सिंह के सामने संगठन को एकजुट रखने और वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर चलने की चुनौती होगी। पार्टी के भीतर पिछले कुछ समय से चल रही खींचतान के बीच उनका कार्यकाल महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस को पंजाब में अपना संगठन मजबूत करने पर भी काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed