{"_id":"6ac01c5642deb8b30401ab2e","slug":"make-cleanliness-a-part-of-the-regular-work-culture-anandiben-patel-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1948902-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता को नियमित कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाएं: आनंदीबेन पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता को नियमित कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाएं: आनंदीबेन पटेल
विज्ञापन
कार्यक्रम में पुष्पांजलि अर्पित करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। स्रोत ः जनभवन
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जनभवन में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वहीं जनभवन आदर्श माध्यमिक विद्यालय के छात्रों द्वारा रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम, वैष्णव जन तो तेने कहिए आदि का सामूहिक गायन किया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन हमें सत्य, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। हमें अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करने का निरंतर प्रयास करना चाहिए। अपने कार्यों को निर्धारित मूल्यों के अनुरूप करने का संकल्प लेना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी अभियान तक सीमित न रहकर हमारी नियमित कार्यसंस्कृति का हिस्सा बननी चाहिए। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थल को स्वच्छ रखना सुनिश्चित करें। अनावश्यक रूप से फाइलें लंबित न रहें तथा कार्यालयों से निकलने वाले अपशिष्ट का भी तत्काल उचित निस्तारण किया जाए।
इस अवसर पर राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर महादेव बोबडे ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसी क्रम में सुबह गांधी जयंती पर जनभवन से प्रभात फेरी निकाली गई। वहीं राज्यपाल विशेष सचिव श्रीप्रकाश गुप्ता द्वारा लिखे अक्षय दीप स्मृति ग्रंथ का विमोचन भी किया।