फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dr. RP Singh became emotional as soon as the women's hockey team won the gold medal at the Asian Games after 44 years.

Lucknow News: 44 साल बाद महिला हॉकी टीम के एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतते ही भावुक हुए डॉ. आरपी सिंह

Sat, 03 Oct 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Dr. RP Singh became emotional as soon as the women's hockey team won the gold medal at the Asian Games after 44 years.
डॉ. आरपी सिंह
लखनऊ। जापान में भारतीय महिला हॉकी टीम के एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतते ही भारतीय हॉकी टीम चयन समिति के चेयरमैन और पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी डॉ. आरपी सिंह भावुक हो उठे। गोमती नगर स्थित आवास पर मैच देख रहे डॉ. सिंह ने कहा कि एक पल को ऐसा लगा, जैसे जागती आंखों से अपना सपना सच होते देख रहे हों। 44 साल का इंतजार खत्म होने पर उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। जापान से भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों और हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों ने फोन कर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि जब उन्हें भारतीय हॉकी टीम चयन समिति के चेयरमैन की जिम्मेदारी मिली थी, तभी उन्होंने भारतीय हॉकी के स्वर्णिम युग की वापसी का सपना देखा था। चैंपियन टीम के गठन के लिए प्रत्येक खिलाड़ी के प्रदर्शन, क्षमता और खेल की जरूरतों का बारीकी से आकलन किया गया। दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता को भी चयन का अहम आधार बनाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास के साथ प्रैक्टिस मैच और विदेशी टीमों के खिलाफ खेलने के अवसर दिए गए। आधुनिक हॉकी बेहद तेज हो गई है और छोटी-सी गलती भी गोल में बदल सकती है। ऐसे में प्रत्येक खिलाड़ी के प्रदर्शन पर लगातार नजर रखी जाती है। कोच के साथ बैठक कर कमियों और उनमें सुधार पर चर्चा की जाती है। डॉ. सिंह ने कहा कि अब टीम के सभी 11 खिलाड़ियों को डिफेंस और अटैक, दोनों में सक्षम होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ऐतिहासिक जीत की खुशी शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। अब इस प्रदर्शन को निरंतर बनाए रखना और ओलंपिक में पदक जीतने की दिशा में आगे बढ़ना अगला लक्ष्य होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed