{"_id":"6ac13f6ab3b8e016340cc3b8","slug":"video-lkhanauu-gamata-natha-ma-bugdhha-gaya-bugdhha-ka-thayara-bha-gaii-naramanaethhana-faliiovara-ka-ka-karaugdha-ka-samagara-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: गोमती नदी में बढ़ गया बाढ़ का दायरा, बह गई निर्माणधीन फ्लाईओवर की की करोड़ों की सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: गोमती नदी में बढ़ गया बाढ़ का दायरा, बह गई निर्माणधीन फ्लाईओवर की की करोड़ों की सामग्री
पानी आज घटेगा, कल कम हो जाएगा की उम्मीद और कयास ही लगते रहे। नदी का बहाव गोमतीनगर में लामार्टिनियर के पीछे निर्माणाधीन फ्लाईओवर की करोड़ों रुपये की निर्माण सामग्री बहा ले गया। फ्लाईओवर का काम करा रहे अधिकारी और कर्मचारी स्टोर से कागज तक नहीं समेट सके। गोमती का पानी सेज क्रिकेट स्टेडियम में भर गया। इकाना स्टेडियम की बाउंड्री के पास भी पानी पहुंच गया है। नदी का बढ़ता जलस्तर देख एमार गोमती ग्रीन्स और आसपास की सोसाइटी में रहने वालों की चिंता बढ़ गई है।
लामार्टिनियर के पीछे एलडीए की ओर से जी-2 फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। काम एनसीसी कंपनी करा रही है। कंपनी के स्टोर मैनेजर मंतोष श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले करीब तीन दिनों से नदी का जल स्तर बढ़ रहा था। उम्मीद थी कि बारिश थम गई है तो जलस्तर भी कम हो जाएगा। शुक्रवार की दोपहर के बाद अचानक से पानी बढ़ा और स्टोर व अन्य अस्थाई कमरों में घुस गया। सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। 30 से 35 करोड़ का नुकसान हुआ है। इसमें 10 करोड़ की तो केवल शटरिंग थी। बताया कि पांच हजार लीटर डीजल पानी में बह गया। 12 ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑयल-लुब्रिकेंट के 20 ड्रम व शटरिंग बह गई। पांच जेनरेटर व एक डीजल टैंकर पानी में डूबा है। राशन, गैस सिलिंडर, सरिया व अन्य सामग्री भी पानी में बह गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।