{"_id":"6ac1712346204c73b304081a","slug":"man-stabs-partner-to-death-with-scissors-after-losing-a-game-of-ludo-lucknow-news-c-13-lko1096-1950041-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लूडो में हार जाने पर साथी ने डाला चालक की कैंची घोंपकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लूडो में हार जाने पर साथी ने डाला चालक की कैंची घोंपकर की हत्या
विज्ञापन
राहुल अवस्थी की फाइल फोटो।
लखनऊ। अलीगंज में पुरनिया पुल के नीचे शनिवार शाम लूडो खेलने के दाैरान हारने पर प्रदीप ने साथी डाला चालक सीतापुर के गैरोली निवासी राहुल अवस्थी की हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रदीप ने कैंची से राहुल पर कई वार किए। पुलिस ने आरोपी प्रदीप को हिरासत में ले लिया है।
इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार के मुताबिक, राहुल और नौबस्ता निवासी प्रदीप डाला चालक हैं और साथ में काम करते थे। शनिवार शाम दोनों पुल के नीचे तख्त पर बैठकर लूडो खेल रहे थे। इसी दौरान खेल को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में प्रदीप ने पास की दुकान से कैंची उठाई और राहुल पर कई वार कर दिए। हमले में राहुल गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।
सूचना पर एसीपी अलीगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने राहुल को पहले निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें केजीएमयू ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने प्रदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इंस्पेक्टर के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल कर ली है। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर लेकर आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
अक्सर साथ रहते थे दोनों
इंस्पेक्टर के मुताबिक, राहुल और प्रदीप अक्सर साथ रहते थे और दोनों के बीच दोस्ती थी। हालांकि, लूडो खेलने के दौरान शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। राहुल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।