{"_id":"6a2ff09398a3f6939e0e9366","slug":"video-farmers-protest-against-the-tardiness-of-government-employees-in-rs-pura-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu: आरएस पुरा में सरकारी कर्मचारियों की लेटलतीफी के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: आरएस पुरा में सरकारी कर्मचारियों की लेटलतीफी के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन
जम्मू-कश्मीर किसान तहरीक के राज्य प्रधान किशोर कुमार की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकारी विभागों में कर्मचारियों की समय पर अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी जताई किशोर कुमार ने कहा कि कई सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी निर्धारित समय पर नहीं पहुंचते, जिसके कारण आम लोगों और किसानों को अपने कार्य करवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की लेटलतीफी से जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा समय पर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस अवसर पर तहरीक के कई पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशासन से जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।