{"_id":"677fbcfc8afce832370b2dc3","slug":"proposal-will-be-sent-to-delhi-for-alignment-of-national-highway-four-lane-una-news-c-93-1-ssml1048-143046-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन की अलाइनमेंट के लिए दिल्ली भेजा जाएगा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन की अलाइनमेंट के लिए दिल्ली भेजा जाएगा प्रस्ताव
मंजूरी मिलने के बाद तैयार होगी जालंधर-होशियारपुर-गगरेट-अंब- नादौन फोरलेन की आगामी रूपरेखा राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन पर हुई जन परामर्श बैठक, नहीं आई कोई आपत्ति एडीसी बोले -सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तैयार करें अंतिम रिपोर्ट भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में किसी प्रकार की दिक्कत न आए संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राष्ट्रीय राजमार्ग 503 (अंब से झलेड़ा) और राष्ट्रीय राजमार्ग 70 (नया एनएच 03, जालंधर-होशियारपुर-गगरेट-अंब-नादौन) फोरलेन विस्तारीकरण के लिए वीरवार को ऊना में जन परामर्श बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने की। टीम लीडर ई. सतीश नाग ने बताया कि परियोजना को अंतिम रूम देने के लिए प्रस्ताव दिल्ली भेजा जाएगा। परियोजना की अलाइनमेंट को मंजूरी मिलने के बाद आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी। विभागों को प्रस्ताव भेजे गए थे। बैठक में कोई भी आपत्ति विभाग की ओर से नहीं आई है। सुझावों को लेकर चर्चा की गई। परियोजना की क्रियान्वयन एजेंसी की ओर से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित इस बैठक में संबंधित उप मंडलों के एसडीएम, जन प्रतिनिधि और अन्य हितधारकों ने भाग लिया। इस दौरान मार्ग संरेखण प्रस्ताव (अलाइनमेंट प्रपोजल) पर विस्तार से चर्चा हुई। हितधारकों ने मूल्यवान सुझाव दिए, जिन पर अतिरिक्त उपायुक्त ने क्रियान्वयन एजेंसी को विचार कर अंतिम विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं को पहले से ही ध्यान में रखते हुए अंतिम विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करें, ताकि आगे परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। बैठक में एसडीएम अंब सचिन शर्मा, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान, परियोजना के एजीएम विश्वेंद्र कुमार, विभिन्न हितधारक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी और क्रियान्वयन एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।