Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Hundreds of devotees bowed their heads at the akhand dhuna (perpetual sacred fire).

Una News: सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अखंड धूने पर माथा टेका

Wed, 18 Nov 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 18 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of devotees bowed their heads at the akhand dhuna (perpetual sacred fire).
नारी (ऊना)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा रुद्रानंद धाम में पंचभीष्म पर्व के उपलक्ष्य में कोटि गायत्री महायज्ञ चल रहा है। इससे समूचा क्षेत्र भक्तिरस में डूबा हुआ है। वाराणसी से आए विद्वान लोकेंद्र शर्मा की देखरेख में प्रतिदिन यज्ञशाला में वेद माता गायत्री की पूजा अर्चना हो रही है। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए ब्राह्मण कोटि गायत्री का जाप कर रहे हैं। मंगलवार को दूसरे दिन आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुबह लगभग 9 बजे डेरा के अधिष्ठाता हेमानंद महाराज अखंड धूने में अपने आसन पर विराजमान हुए। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अखंड धूने पर माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने धर्मद्वार, निर्वाण समाधियों और पांच पीपलों व यज्ञशाला की परिक्रमा भी की। दूसरे दिन श्रीमद् भागवत कथा भी शुरू हुई। हेमानंद महाराज ने राष्ट्रीय संत बालजी महाराज की उपस्थिति में व्यासपीठ की आरती उतारी।
विज्ञापन

बालजी महाराज ने पंचभीष्म महोत्सव की महिमा और डेरा बाबा रुद्रानंद धाम की देश-विदेश में ख्याति का बखान किया।

हेमानंद महाराज ने बालजी महाराज के प्यार और दुलार का जिक्र किया। उन्होंने गो माता को राष्ट्र माता बनाने और उनकी रक्षा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed