{"_id":"676958a3bfcf76b8fd0a1d51","slug":"darlaghat-college-seven-day-nss-camp-started-solan-news-c-176-1-ssml1040-134706-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: स्वयं सेवी गोद लिए गांव कोटला में करेंगे साफ सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: स्वयं सेवी गोद लिए गांव कोटला में करेंगे साफ सफाई
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 06:05 PM IST
Link Copied
शिविर में भाग ले रहे 31 स्वयंसेवी बांटे तीन समूहों में दाड़लाघाट कॉलेज सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू संवाद न्यूज एजेंसी दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर की थीम यूथ फॉर माय भारत एंड यूथ फॉर डिजिटल लिटरेसी है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रुचि रमेश मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुई। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से की गई। एनएसएस प्रभारी डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने सात दिवसीय शिविर में होने वाली गतिविधियों और जागरुकता कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। दाड़लाघाट महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने कोटला गांव को गोद लिया है, जहां साफ सफाई की जाएगी। सभी स्वयंसेवियों को तीन समूहों में बांटा गया है। पटेल समूह की प्रतिनिधि ममता, नेहरू समूह की प्रतिनिधि स्नेहा और सुभाष समूह की प्रतिनिधि निशा को बनाया गया। इस शिविर में 31 स्वयंसेवी हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यातिथि ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसकी प्रासंगिकता पर जानकारी दी। इस अवसर पर सभी प्राध्यापक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।