{"_id":"6accaa11f7afc5455809c0ac","slug":"video-kasuali-bjp-election-preparations-rajeev-saizal-welcomes-four-workers-back-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कसौली में भाजपा ने तेज की चुनावी तैयारी, रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने में जुटे डॉ. राजीव सैजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसौली में भाजपा ने तेज की चुनावी तैयारी, रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने में जुटे डॉ. राजीव सैजल
Ankesh Dogra
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:06 PM IST
Link Copied
कसौली विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी से दूर हुए कार्यकर्ताओं को दोबारा जोड़ने की मुहिम के तहत दूसरे नवरात्र पर धर्मपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में चार कार्यकर्ताओं की पार्टी में वापसी करवाई गई।
पत्रकार वार्ता के बाद कसौली के पूर्व विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने चारों कार्यकर्ताओं को हार और पटका पहनाकर सम्मानित किया।
डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि पार्टी से दूर हुए कार्यकर्ताओं को वापस लाकर पूरा सम्मान दिया जाएगा। संगठन को मजबूत करने के लिए पुराने और नए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चला जाएगा, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ा जा सके।
उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने लंबे समय तक पार्टी के लिए काम किया है, उनकी अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता रहेगी।
कसौली विधानसभा क्षेत्र में पिछले चुनावों में मिली हार के बाद भाजपा अब संगठनात्मक स्तर पर सक्रियता बढ़ा रही है। कार्यकर्ताओं की वापसी को इसी प्रयास का हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी की ओर से पुराने कार्यकर्ताओं को दोबारा जोड़ने और संगठन में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
हालांकि, वापस शामिल किए गए चारों कार्यकर्ताओं के नाम और आगामी चुनावों के लिए पार्टी की विस्तृत रणनीति की जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।