{"_id":"6ad3531eb07bb5a4b40ac889","slug":"video-sirmaur-shop-at-local-markets-during-the-festive-season-urges-the-trade-growth-committee-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: त्योहारों पर स्थानीय बाजार से खरीदारी करें, व्यापार वृद्धि समिति ने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: त्योहारों पर स्थानीय बाजार से खरीदारी करें, व्यापार वृद्धि समिति ने की अपील
त्योहारों के सीजन में स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने के लिए नाहन व्यापार वृद्धि समिति ने लोगों से ऑनलाइन खरीदारी के बजाय स्थानीय बाजार से सामान खरीदने की अपील की है। समिति ने ऑनलाइन शॉपिंग और चौगान मैदान में विभिन्न संस्थाओं की ओर से लगाए जा रहे मेलों से स्थानीय व्यापारियों के कारोबार पर पड़ रहे असर पर चिंता जताई है। समिति अध्यक्ष विक्रम वर्मा ने कहा कि बीते माह चौगान मैदान में करीब 20 दिन तक मेला लगा रहा, जिससे स्थानीय दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हुआ। उन्होंने मांग की कि मैदान में लगने वाले मेलों में व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाई जाए। यदि ऐसी गतिविधियों की अनुमति दी जाती है, तो स्थानीय व्यापारियों को भी अवसर मिलना चाहिए। वर्मा ने कहा कि त्योहारों के दौरान स्थानीय दुकानदार ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसे में लोगों को स्थानीय बाजार से खरीदारी कर व्यापारियों का सहयोग करना चाहिए, ताकि शहर की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके। इस अवसर पर प्रदीप सिंगला, संजय सिंगला, मनमोहन अरोड़ा समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।