{"_id":"6ad3693ac48b44c1360c273a","slug":"shop-at-local-markets-during-the-festive-season-urges-the-trade-growth-committee-nahan-news-c-177-1-nhn1002-191812-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: त्योहारों पर स्थानीय बाजार से खरीदारी करें, व्यापार वृद्धि समिति ने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: त्योहारों पर स्थानीय बाजार से खरीदारी करें, व्यापार वृद्धि समिति ने की अपील
Sun, 18 Oct 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
नाहन में लोगों से ऑनलाइन खरीदारी के बजाय स्थानीय बाजार से सामान खरीदने की अपील करते स्थानीय दुक
ऑनलाइन शॉपिंग और चौगान मैदान में मेलों से कारोबार प्रभावित होने पर जताई चिंता
मेलों में व्यावसायिक गतिविधियों में स्थानीय व्यापारियों को अवसर देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। त्योहारों के सीजन में स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने के लिए नाहन व्यापार वृद्धि समिति ने लोगों से ऑनलाइन खरीदारी के बजाय स्थानीय बाजार से सामान खरीदने की अपील की है। समिति ने ऑनलाइन शॉपिंग और चौगान मैदान में लगने वाले मेलों से स्थानीय व्यापारियों के कारोबार पर पड़ रहे असर पर चिंता जताई।
समिति अध्यक्ष विक्रम वर्मा ने कहा कि बीते माह चौगान मैदान में करीब 20 दिन तक मेला लगा रहा, जिससे स्थानीय दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हुआ। उन्होंने मैदान में व्यावसायिक मेलों पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही कहा कि यदि ऐसे आयोजनों की अनुमति दी जाती है, तो स्थानीय व्यापारियों को भी कारोबार के अवसर मिलने चाहिए।
उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान स्थानीय दुकानदार ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। लोगों को स्थानीय बाजार से खरीदारी कर व्यापारियों का सहयोग करना चाहिए, ताकि शहर की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके। इस दौरान प्रदीप सिंगला, संजय सिंगला और मनमोहन अरोड़ा सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इनसेट
व्यापारियों की तरक्की के लिए सालासर बालाजी में चढ़ाएंगे नारियल
नाहन व्यापार वृद्धि समिति ने स्थानीय कारोबार और व्यापारियों की तरक्की की कामना के लिए राजस्थान स्थित सालासर बालाजी मंदिर में नारियल चढ़ाने की बात कही। समिति को उम्मीद है कि स्थानीय बाजार में खरीदारी बढ़ने से व्यापारियों को राहत मिलेगी।