फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss 20 Salman Khan Scolds Qazi Questions Aman And Uditi Praises Kanika And Young

बिग बॉस 20: सलमान ने क्यों लगाई काजी को फटकार? अमन-उदिति पर खड़े किए सवाल; इन कंटेस्टेंट्स की हुई तारीफ

Sat, 17 Oct 2026 11:02 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 17 Oct 2026 11:02 PM IST
सार

Bigg Boss 20: शो 'बिग बॉस 20' में बीते हफ्ते हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। अब नए एपिसोड में सलमान खान घरवालों की क्लास लेते दिखे। जानिए नए एपिसोड में क्या रहा खास। 

विज्ञापन
Bigg Boss 20 Salman Khan Scolds Qazi Questions Aman And Uditi Praises Kanika And Young
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों 'बिग बॉस 20' में काफी हंगामा देखने को मिल रहा है। रिलीज हुए नए एपिसोड में सलमान खान बीते हफ्ते हुए हंगामों पर घरवालों को फटकार लगाते नजर आए। जानिए सलमान ने किस-किसकी क्लास ली। 
विज्ञापन


काजी को लगाई जमकर फटकार
वीकएंड का वार एपिसोड में सलमान खान घरवालों की क्लास लेते नजर आए। सलमान ने काजी को स्काउट के कान पर बीते दिनों थूकने पर जमकर सुनाया। दरअसल बीते दिनों काजी ने स्काउट के कान में थूक दिया था, जिसके बाद नकुल और गुल्लू के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई थी। यह पूरा विवाद काजी के थूकने से ही शुरू हुआ था। 
विज्ञापन


होस्ट सलमान खान ने काजी तौकीर को इस गंदी हरकत को लेकर सीधे सवालों के घेरे में खड़ा किया। उन्होंने पूछा कि आखिर काजी को इस तरह की हरकत में मजाक कैसे नजर आ सकता है। सलमान ने कहा, 'यह सब तब शुरू हुआ, जब काजी ने स्काउट के कान में थूक दिया। वह भी बहुत गंदे तरीके से, बिल्कुल अंदर तक। काजी, इसमें आपको मजाक कैसे लगता है?'
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने इस व्यवहार को सही ठहराने की कोशिश करने पर भी सलमान ने काजी को फटकार लगाई। उन्होंने सवाल किया, 'इसमें कूल क्या है?' इसके अलावा सलमान ने घर में काजी के बदलते रवैये पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'काजी, स्टैंड लेने का तरीका भी आप अपनी सुविधा के हिसाब से बहुत आसानी से बदल लेते हैं।'  
Trending Videos

Bigg Boss 20 Salman Khan Scolds Qazi Questions Aman And Uditi Praises Kanika And Young
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
उदिति और अमन पर खड़े हुए सवाल
इसके बाद बिग बॉस ने घरवालों से एक टास्क भी करवाया जिसमें घरवालों को उन कंटेस्टेंट के लिए वोट करना था, जो अपनी सुविधा के हिसाब से सबसे पहले खुदको बचाते हैं। इस टास्क में ज्यादातर कंटेस्टेंट्स ने उदिति और अमन का नाम लिया। 

दरअसल, बीते दिनों टास्क के दौरान इन दोनों कंटेस्टेंट्स ने अरिश्फा का साथ नहीं दिया था। यही नहीं, उदिति ने तो टास्क के दौरान घरवालों को जल्दी अरिश्फा का नाम लेने की सलाह दी थी। इसी मामले पर सलमान ने अमन और उदिति की दोस्ती पर भी सवाल खड़े किए और उन्हें जमकर सुनाया। 

Bigg Boss 20 Salman Khan Scolds Qazi Questions Aman And Uditi Praises Kanika And Young
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
सलमान ने की कनिका और यंग की तारीफ  
बातचीत के दौरान सलमान ने यंग और कनिका की तारीफ भी की। दरअसल, यंग ने नकुल और गुल्लू की लड़ाई के दौरान काफी समझदारी से हालात संभाले और बीच-बचाव किया था। वहीं, जैसे ही कनिका को इस लड़ाई के बारे में पता चला था, तो वे अंदर से भाग कर बीच-बचाव करने पहुंच गईं थीं। इसी वजह से सलमान ने दोनों कंटेंस्टेंट्स की तारीफ की।  

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20: 'वीकएंड का वार' में सलमान खान ने सुनाया भावुक किस्सा, लव गिल से लड़ने पर आसिफ की ली जमकर क्लास
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed