{"_id":"6ad3781c79e9faf4240d7cbd","slug":"7700-devotees-offered-prayers-at-the-mahamaya-balasundari-temple-nahan-news-c-177-1-nhn1002-191853-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: महामाया बालासुंदरी मंदिर में 7,700 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: महामाया बालासुंदरी मंदिर में 7,700 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Sun, 18 Oct 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र पर त्रिलोकपुर मंदिर में कतार में खड़े श्रद्धालु। संवाद
नकदी चढ़ावे के रूप में मंदिर न्यास को मिले 8.28 लाख रुपये
सुबह चार बजे खुले मंदिर के कपाट, मुख्य आरती के बाद श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। त्रिलोकपुर स्थित प्रसिद्ध महामाया बालासुंदरी मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले के सातवें दिन शनिवार को 7,700 श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया। सप्तमी के अवसर पर सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। दर्शनों का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
नियमानुसार शनिवार सुबह चार बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके बाद पुश्तैनी भक्त परिवार ने मुख्य आरती की रस्म निभाई। आरती संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए प्रवेश दिया गया। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि सप्तमी के दिन कुल 7,700 श्रद्धालुओं ने महामाया बालासुंदरी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने कहा कि नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। मंदिर में व्यवस्थाएं सुचारु रूप से चल रही हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है, ताकि वे बिना परेशानी के दर्शन कर सकें।