{"_id":"684d7a16b62bdaaedc0e8550","slug":"video-sirmaur-bjp-workers-will-convey-the-achievements-of-11-years-to-the-common-man-2025-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur: भाजपा कार्यकर्ता आम आदमी तक पहुंचाएंगे 11 वर्ष की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur: भाजपा कार्यकर्ता आम आदमी तक पहुंचाएंगे 11 वर्ष की उपलब्धियां
सिरमौर भाजपा के जिला दीप कमल कार्यालय नाहन में शनिवार को माता बाला सुंदरी त्रिलोकपुर नाहन मंडल, धारटी नाहन मंडल की विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल विशेष रूप से मौजूद रहे। सभा में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के 11 साल की उपलब्धियों पर चर्चा की। साथ ही इन्हें आम आदमी तक पहुंचाने का फैसला लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश के सभी 171 मंडलों में विकसित भारत संकल्प सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की सरकार मौजूदा समय में विकास के प्रति कटिबंध है। नरेंद्र मोदी ने विकास के मॉडल के ऊपर चुनाव लड़ना और वोट डालना इसी दिशा में काम किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष भाजपा धीरज गुप्ता, अक्षय भरमौरी, मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा ,मंडल अध्यक्ष संजय पुंडीर, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, मनीष चौहान, आरआर शर्मा, सुरेंद्र हिंदुस्तानी, मानसिंह, धीरज गुप्ता, वीरेंद्र ठाकुर, नीति अग्रवाल, श्यामा पुंडीर, ममता रानी, चंचल, संजय चौहान, प्रवीण, रूपेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।